Eid Mubarak: आमिर और कपिल शर्मा की म्यूजिकल पार्टी, शाहरुख के घर फैंस का जमावड़ा; सलमान बोले- ईद मुबारक
Aamir, Shah Rukh And Salman On Eid: बॉलीवुड में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। तीनों खान का ईद का सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। क्या खास है, इन स्टार्स के सेलिब्रेशन में जानिए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के खास मौके पर आमिर खान ने अपने घर में एक शानदार गेट-टूगेदर रखा है। सलमान भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ईद मुबारक कहते नजर आए। वहीं शाहरुख के घर के बाहर तो ईद की शाम लोगों की भारी भीड़ ही जमा हो गई।
आमिर खान के साथ नजर आए ये लोग
आमिर खान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कपिल शर्मा और अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल एक प्यारा सा गाना सबके लिए गा रहे हैं। सभी इस पार्टी को एंज्वॉय कर रहे हैं। वैसे तो यह पार्टी आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन की है। लेकिन ईद के मौके पर रखी गई है तो पार्टी और भी खास बन गई है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होगी।
View this post on Instagram
सलमान ने कहा ईद मुबारक
सलमान खान इस बार अपने फैंस से ईद पर नहीं मिल पाए है। हां, भाईजान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ईद मुबारक’। इन दिनों सलमान बिना सुरक्षा के कहीं बाहर नहीं जाते हैं। पिछले दिनों उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। दो लोग अलग-अलग वक्त पर उनके घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए।
View this post on Instagram
शाहरुख खान के लिए लगी फैंस की भीड़
शाहरुख खान खास मौकों पर अपने घर मन्नत की बालकनी पर आते हैं। फैंस उनका दीदार करते हैं। ईद के मौके पर भी फैंस उनके घर मन्नत के बाहर जमा हुए हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram