आमिर ने फिर जगजाहिर की शाहरुख से दुश्मनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान अवार्ड फंक्शन में नहीं जानते सब को पता है। लेकिन हाल ही में आमिर ने एक सम्मान को लेने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वहां शाहरुख को अवार्ड मिलने वाला था।
एक टीवी चैनल ने अमिताभ, शाहरुख और आमिर को सम्मान देने की योजना बनाई थी। जिसके लिए तीनों ने हामी भी भर दी।
लेकिन बाद में जब आमिर को ये पता चला कि शाहरुख को भी सम्मान मिलेगा उन्होंने फौरन खुद को कार्यक्रम से अलग करवा दिया।
सूत्रों के अनुसार उन्होंने चैनल को दो-टूक और साफ-साफ शब्दों में ये भी कह दिया कि वह वहां बिल्कुल नहीं जाएंगे जहां शाहरुख को अवार्ड या सम्मान दिया जाए।
वैसे आमिर की शाहरुख से नाराजगी तो अलग जगह है लेकिन उनको अवार्ड मिलने से वह इतना क्यों परेशान हो जाते हैं किसी के गले नहीं उतर रहा।