{"_id":"577a37874f1c1b6e697fa4f9","slug":"aamir-khan-s-movie-dangal-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर बोले, म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर बोले, म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'दंगल' का दूसरा पोस्टर रिलीज किया है। आमिर ने ट्विटर के जरिए ये पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में आमिर खान अपनी तीनों फिल्मी बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। 'दंगल' का ये दूसरा पोस्टर है। इससे पहले आमिर ने जो पोस्टर रिलीज किया था उसमें आमिर काफी जवान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म में आमिर खान पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी तीनों बेटियों को भी पहलवानी कराने की ठानता है। इस फैसले के लिए उसे समाज और गांव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन वो हार ना मानते हुए अपनी तीनों बेटियों को ट्रेनिंग देता है और ये बेटियां खूब नाम कमाती हैं।
विज्ञापन
फिल्म के लिए आमिर ने अपना वजन 25 किलो तक बढ़ाया था। काफी दिन से आमिर जमकर इस फिल्म के लिए मेहनत कर रहे हैं।
Mhaari chhoriyaan chhoron se kum hain ke? pic.twitter.com/DICvp3grfE
— Aamir Khan (@aamir_khan) July 4, 2016
विज्ञापन