हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने एक वीडियो जारी कर अपने बारे में ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आमिर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बता रहे हैं कि उनके स्वभाव में एक सनकपन है और अभी तक भी वह इसे सुधार नहीं पाए हैं।
आमिर के इस वीडियो को पोस्ट कर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी हिचकी शेयर की है। दरअसल बीते कुछ दिनों से रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सितारों से उनकी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में जानने की कोशिश कर रही हैं। इसी सिलसिले में अब आमिर खान ने अपनी सबसे बड़ी हिचकी के बारे में बताया है।
यूट्यूब पर जारी 40 सेकेंड के इस वीडियो में अपनी हिचकी बयां करते हुए आमिर ने यह भी कहा कि शायद 'हिचकी' देखने के बाद वह अपनी इस हिचकी को सुधार पाएंगे। यह वीडियो यशराज फिल्म्स के यूट्यूब पेज पर जारी किया है।
बता दें, इससे पहले सलमान ने अपनी जिंदगी की 'हिचकी' के बारे में बात करते हुए कहा - 'मैं अपने काम को गंभीरता से नहीं लेता था। अब मैं अपने काम को पहले से ज्यादा फोकस होकर करता हूं। मुझे यह अहसास हो गया है कि काम से बेहतर कुछ नहीं है।'
सलमान और आमिर के अलावा शाहरुख खान, अजय देवगन, अनिल कपूर और कटरीना कैफ अपनी जिंदगी की हिचकी के बारे में बात कर चुके हैं। शाहरुख खान ने अपनी हिचकी के बारे में बताया था कि अपने माता-पिता को खोना उनके जीवन की बड़ी हिचकी है।