फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan nude for pk film

'पीके' के लिए न्यूड हो गए आमिर खान

Wed, 08 Jan 2014 08:00 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 08 Jan 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
aamir khan nude for pk film

यह किस्सा दिलचस्प है। आमिर खान को पीके फिल्म के एक सीन में पूरी तरह से न्यूड होना पड़ा।

विज्ञापन


यूं ही आमिर खान को मि.परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है। अगर उन्हें कोई किरदार भाता है, तो वे उसे अभिनीत करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। राजकुमार हिरानी की नई फिल्म पीके में आमिर का एक सीन है, जिसमें उन्हें पूरी तरह नग्न होना था।

चूंकि स्क्रिप्ट की डिमांड थी, इसलिए यह सीन उन्हें जरूरी करना था। आमिर इस सीन के बारे में जब निर्देशक हिरानी से ज्यादा डिटेल मांगने लगे, तो वे कन्फ्यूज हो गए। हिरानी ने आमिर को सलाह दे डाली कि वे इस नेक्ड सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करें, तो ज्यादा ठीक रहेगा।
विज्ञापन


आमिर ने साफ मना कर दिया। आमिर का कहना था कि यह फिल्म का सबसे संवेदनशील सीन है, इसलिए वे इसे खुद पर फिल्माएंगे। अब हिरानी के आश्चर्य का ठिकाना नहीं था कि इतना बड़ा स्टार इस तरह का सीन करने से जरा भी नहीं हिचक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, जब आमिर ने इस सीन को करने की ठान ली, तो हिरानी को नए सिरे से तैयारियां करनी पड़ीं। सबसे पहले तो यह ध्यान रखा गया कि इस सीन की शूटिंग में कम से कम लोग मौजूद हों। दूसरे, सेट पर किसी को भी सेल फोन न लाने दिया जाए और इस सीन की गोपनीयतात हर हालत में बरकरार रखी जाए।

ऐसा ही हुआ भी। आमिर अब इस सीन से काफी प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि इस सीन को करने के बाद एक कलाकार के तौर पर उन्हें पूरी संतुष्टि मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें, तो आमिर इस फिल्म में एक एलियन की भूमिका में हैं।

यह एलियन चुपचाप दूसरे ग्रह से धरती पर आता है और यहां के जन जीवन में ढलने की कोशिश करता है। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि उसे पुरुष और महिलाओं के वस्त्रों का अंतर पता नहीं है। तो ऐसे में भला वह पकड़ में क्यों ना आए?


दरअसल इस एलियन को धरती के निवासियों के आपसी व्यवहार के बारे में भी कुछ पता नहीं है। आमिर के किरदार की अजीबोगरीब हरकतें करने की वजह भी यही है। इस बीच मीडिया में आमिर अभिनीत किरदार की कई ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनमें वे घाघरा पहने हुए हैं और कंधे पर रेडियो टांगे दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से आमिर के किरदार के बारे में कुछ ज्यादा पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह जरूर है कि उनकी यह भूमिका एकदम हटकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed