सुपरस्टार आमिर खान की दो फिल्मों ने ऐसा रिकॉर्ड बना डाला है, जिसे तोड़ना दूसरे सुपरस्टार्स के लिए थोड़ा मुश्किल लगता है। 'दंगल' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की वर्ल्डवाइड कमाई 900 करोड़ रुपए पार हो चुकी है। फिल्म ने सिर्फ चीन में ही 750 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म के इतने जबरदस्त रिकॉर्ड के बाद अब आमिर सेलिब्रेट करने के मूड में हैं।
चीन में तहलका मचाने के बाद आमिर देंगे ग्रैंड पार्टी, 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई 900 करोड़ के पार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन