फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan film thugs of hindostan one of the most expensive film in bollywood

सलमान-शाहरुख देखते रह गए, आमिर खान ने बना डाली बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म

Tue, 31 Jul 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
aamir khan film thugs of hindostan one of the most expensive film in bollywood
thugs of hindostan

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है । यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है । फिल्म में इन दो बड़े स्टार के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी ।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' आने वाले समय में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है । निर्माताओं ने इसे बड़े पैमाने की फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । दर्शकों को काल्पनिक एक्शन एडवेंचर का शानदार अनुभव देने के लिए इसे माल्टा में शूट किया गया है ।

विज्ञापन

aamir khan film thugs of hindostan one of the most expensive film in bollywood
thugs of hindostan

भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह अब तक का सबसे महंगा आउटडोर शूट हो सकता है । खबर के अनुसार, विक्टर (विजय कृष्णा आचार्य) एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे जहां कल्पना और वास्तविकता का मिलन होता है । इसके लिए प्राचीन, अनदेखा स्थान और एक सेटिंग की जरूरत थी ।

यहां दो विशाल जहाज फिट किए गए । हॉलीवुड फिल्मों के लिए बड़े पैमाने पर जहाज बनाने वाली इंटरनेशनल टीम ने माल्टा में दो जहाजों को तैयार किया । जिसका वजन 2 लाख टन बताया जा रहा है । टीम ने माल्टा में 45 दिनों की शूटिंग के दौरान अविश्वसनीय स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed