फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir khan film laal singh chaddha song main ki karan release

Laal Singh Chaddha: पहले प्यार की याद दिलाएगा 'मैं की करां', यहां देखें आमिर खान की फिल्म का नया गाना

Thu, 12 May 2022 01:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 12 May 2022 01:12 PM IST
सार

आमिर खान की इस बहुचर्चित फिल्म का गाना 'मैं की करां?' रिलीज कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस गाने के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रही थी। 

विज्ञापन
aamir khan film laal singh chaddha song main ki karan release
लाल सिंह चड्ढा का नया गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के लिए आमिर खान और करीना कपूर जोर-शोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला था। उन्होंने लाल सिंह चड्ढा की कहानियां नाम से पॉडकास्ट शुरू किया था, जिसमें आमिर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के किस्से बयां करते हैं। आज आमिर खान की इस बहुचर्चित फिल्म का गाना 'मैं की करां?' रिलीज कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस गाने के संबंध में लगातार जानकारी दी जा रही थी। 

विज्ञापन

अपने पहले प्यार की याद दिलाने वाले गाने को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर में एक लड़का और लड़की एक-दूसरे का हाथ पकड़े जाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि लड़के के पैरों में कैलिपर (जिसे पोलियोग्रस्त पहनते हैं) लगा हुआ है। गाने को पोस्टर में दोनों अभिनेताओं के बचपन की मुलाकात और पहले प्यार को दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

aamir khan film laal singh chaddha song main ki karan release
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

लाल सिंह चड्ढा में काफी दिनों बाद एक बार फिर से आमिर खान के लिए सोनू निगम गुनगुनाते दिखेंगे। सोनू निगम की काफी लंबे समय के बाद किसी फिल्म में गाने के लिए अपनी आवाज दे रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के गाने 'मैं की करां' के गाने के लिए सोनू, प्रीतम और अमिताभ...थैंक यू।'  

विज्ञापन

कुछ दिन पहले लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स ने इस गाने को लेकर एक छोटा सा हिंट दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी, जिसमें सोनू निगम और प्रीतम आमिर खान से गाने को संबंध में बात करते हैं। आमिर कहते हैं कि गाने से पहले अपने पहले प्यार को याद रखें...जब आपको पहली बार प्यार हुआ तब आपकी उम्र क्या थी...उस समय आपने कैसा महसूस किया था...ये आपको उसी समय की याद दिलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed