{"_id":"5dc27e928ebc3e5b7c7c24a1","slug":"aamir-khan-film-laal-singh-chaddha-release-date-announced-with-logo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगो हुआ रिलीज, नीले आसमां पर शांतिदूत की तरह निखरी इबारत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का लोगो हुआ रिलीज, नीले आसमां पर शांतिदूत की तरह निखरी इबारत
Wed, 06 Nov 2019 01:34 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : Social Media
आमिर खान ने 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" का लोगो रिलीज कर दिया है। अभिनेता ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो साझा किया है जो क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वीडियो की शुरुआत एक सुखदायक धुन और डायलॉग "क्या पता हम में है कहानी, या है कहानी में हम" के साथ होती है और इसी के साथ फिल्म के लोगो का खुलासा होता है।
विज्ञापन
आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर इसी डायलॉग के साथ फिल्म का लोगो शेयर किया है। इससे पहले, आमिर खान की मां जीनत हुसैन ने मुहूर्त क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की थी। फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह से शुरू हो चुकी है और इसे भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
आमिर इस फिल्म में एक पंजाबी की भूमिका निभा रहे है, जिसके लिए वह शारीरिक ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुजर रहे है। अतुल कुलकर्णी लिखित इस फिल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं जो इसके पहले सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं। फिल्म अगले साल 2020 के क्रिसमस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Kya pata hum mein hai kahani, ya hain kahaani mein hum...
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on