फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aamir Khan fails in many movies

ये देखिए, बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम भी हुए हैं आमिर

Thu, 14 Mar 2013 01:34 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Mar 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
aamir Khan fails in many movies

पिछले कुछ सालों से आमिर की हर फिल्म चर्चित होने के साथ करोडों का व्यवसाय करती हैं। आमिर की फिल्म '3 इडियट्स' ने दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। लेकिन इस सफलता के साथ आमिर खान की कुछ फिल्में ऐसी भी रही हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नाकाम साबित हुईं।

विज्ञापन


1988 में आमिर खान ने बतौर हीरो 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से अपना कॅरियर शुरू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के हिट होने के बाद फिल्मकारों ने आमिर को हाथों-हाथ ले लिया। आमिर ने भी एक साथ कई फिल्में साइन कर लीं। इसके बाद आईं आमिर की कई फिल्में बुरी तरह से फ्लाप रहीं।
विज्ञापन


आमिर, 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'लव लव लव' में जूही चावाला के साथ दिखे। इस फिल्म का पैटर्न भी 'कयामत से कयामत तक' जैसा था। बब्बर सुभाष निर्देशित इस प्रेम कहानी का हश्र बहुत ही बुरा रहा। यह आमिर की सबसे असफल फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले साल रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'अव्वल नंबर' भी बुरी तरह से फ्लाप रही। क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का निर्देशन देवआनंद ने किया। खासबात यह रही कि इस फिल्म में देव साहब एक खास भूमिका में भी दिखे।  

जूही चावला के साथ आमिर खान की एक और फिल्म 'तुम मेरे हो' असफल रही। ताहिर हुसैन ने इस फिल्म का निर्देशन किया। फिल्म के गानों की तो कुछ चर्चा हुई पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धड़ाम हुई।

माधुरी दीक्षित के साथ आमिर की फिल्म 'दीवाना मुझसा नहीं' भी फ्लाप रही। इसके बाद रिलीज हुईं 'जवानी जिंदाबाद', 'इसी का नाम जिंदगी' और 'अफसाना प्यार का' फिल्में भी चल नहीं सकीं। अपने इस वक्त को याद करते हुए आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पता भी नहीं था कि वह क्या कर रहे हैं।

आमिर कहते हैं कि सुबह नौ बजे से रात के 12 बजे तक अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग और उन फिल्मों की असफलता ने मुझे हिला दिया था। एक ही तरह की भूमिकाएं मुझे ऑफर हो रही थीं। निर्देशक बदल जाते लेकिन कहानी वही रहती। इसी बीच एक समय ऐसा आया जब मैने फिल्में साइन करनी बंद कर दीं। यहां तक कि महेश भट्ट को भी मैने न बोल दिया।

रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा भी आमिर के खाते में हिट फिल्म नहीं जोड़ सके। 1993 में रिलीज हुई यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'परंपरा' असफल रही। इस फिल्म में आमिर खान के साथ सुनील दत्त और विनोद खन्ना जैसे कलाकार थे। इस फिल्म की कहानी हनी ईरानी ने लिखी थी।

1995 में आमिर खान रजनीकांत के साथ दिखे। 'आतंक ही आतंक' नाम की यह फिल्म भी फ्लाप रही। 1995 में ही रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'रंगीला' के हिट होने के बाद उनके कॅरियर ने फिर से चढ़ाई चढ़नी शुरू की। इसके बाद आई उनकी फिल्में सफल रहीं।


इसके बाद आमिर खान की कुछ फिल्में असफल रहीं। फिल्मकार मानते हैं कि उन फिल्मों को आमिर खान को नहीं करना चाहिए था। 1999 में आमिर खान की फिल्म '1947 अर्थ' फ्लाप रही। सुनील दर्शन के साथ 2000 में रिलीज हुई 'मेला' भी असफल रहीं। 2005 में रिलीज हुई 'मंगल पांडेय' को भी उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली। 2005 के बाद आमिर की कोई भी फिल्म फ्लाप नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed