फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Dangal Shines At The Hong Kong Box Office

चीन के बाद अब हॉन्गकॉन्ग में छाई 'दंगल', 2 दिन में की शानदार कमाई

Sat, 26 Aug 2017 12:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 26 Aug 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan Dangal Shines At The Hong Kong Box Office
आमिर खान
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चीन में धमाल मचाने के बाद अब हॉन्गकॉन्ग में भी कमाई के झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दो दिनों में शानदार कमाई की है।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार 'दंगल' ने दो दिनों में 1.66 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म आगे कितना धमाल मचाने वाली है। चीन में रिलीज के बाद से 'दंगल' ने जो कमाई शुरू की है वो फिर 2000 करोड़ पार करने के बाद ही थमी है।
विज्ञापन


पढ़ें: इन भारतीय फिल्मों के आगे बौनी पड़ गईं हॉलीवुड मूवीज
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान को चीन में बेहद पसंद किया जाता है। साल 2009 में आई उनकी फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने चीन में ताबड़तोड़ कमाई की शुरुआत की थी। इसके बाद 2014 में आई 'पीके' को भी चीन में खूब प्यार मिला। 'दंगल' ने तो कमाई के रिकार्ड ही तोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed