फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Dance video viral of daughter Ira engagement ceremony User says he looks 80 years old

Aamir Khan: बेटी आयरा की सगाई में डांस करते हुए आमिर खान का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किया ट्रोल

Sat, 19 Nov 2022 11:42 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 11:42 AM IST
सार

बेटी आयरा खान की सगाई में आमिर खान जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा यूजर्स का ध्यान आमिर खान के लुक ने खींचा। 

विज्ञापन
Aamir Khan Dance video viral of daughter Ira engagement ceremony User says he looks 80 years old
आमिर खान बेटी इरा की सगाई में - फोटो : insta

विस्तार

आमिर खान की बेटी आयरा खान लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में इरा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी बेटी की सगाई में आमिर खान काफी खुश दिखाई दिए और जमकर डांस किया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें अभिनेता को देखकर लोग हैरान रह गए, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Ira Khan: अपनी सगाई में रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा, यूजर ने पूछा- पापा जी नहीं आए थे क्या?

विज्ञापन

बेटी आयरा की शादी में जमकर नाचे मिस्टर परफेक्शनिस्ट
अपनी लाडली बेटी आयरा खान की सगाई में आमिर खान व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में नजर आए। पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो में आमिर खान को खुशी से जमकर डांस करते देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो में आमिर खान को देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए हैं और अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Renters Struggle: रेंटर्स ही जानते हैं एक अदद घर तलाशने का दर्द, इन फिल्मों-सीरीज में बखूबी दिखाई गई कहानी

आमिर खान को देख लोग हुए हैरान
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हैरानी के साथ अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "क्या वह आमिर खान हैं? वह तो 80 साल के लग रहे हैं"। इसी तरह से दूसरे ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "ये है इस टाइम रियल...बाकी तो मेकअप और वीएफएक्स का कमाल है"। एक और यूजर ने लिखा- ये अचानक से बुड्ढा और अचानक से जवान हो जाता है। इसी तरह से अन्य भी हैरानी भरी प्रतिक्रिया देने के साथ ही ट्रोल भी करते दिखाई दिए।

Drishyam 2 Box Office Report: आठ फिल्मों को पछाड़ आगे निकली 'दृश्यम 2', बनी साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed