{"_id":"51a38bd5665c0c552aa96713edf818d8","slug":"aamir-khan-copies-the-dark-knight-poster-for-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धूम 3' का पोस्टर और 'बेशरम' का गाना चोरी का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धूम 3' का पोस्टर और 'बेशरम' का गाना चोरी का
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की चर्चित फिल्म 'धूम 3' का पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर में आमिर को पीछे से दिखाया गया है। अब ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि यह पोस्टर हॉलीवुड की एक फिल्म की हूबहू नकल है।
विज्ञापन
इस पोस्टर का फर्स्ट लुक हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘दि डार्क नाइट’ से मिलता जुलता नजर आ रहा है। 'धूम 3' की तरह ही इस फिल्म का नायक भी एक ऊंची इमारत में पीछे मुंह करके खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर पहले भी पोस्टर चोरी करने का आरोप लगता रहा है। सबसे ज्यादा आरोप भट्ट कैंप पर लगा है। मर्डर सीरिज की सभी फिल्मों के पोस्टर हॉलीवुड से प्रेरित रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टर के अलावा एक और मामला गाने की धुन चोरी करने का है। 'बेशरम' फिल्म का गाना 'लंव की घंटी' की धुन भी चोरी की है।
इसकी धुन को इटैलियन गाने ‘बेला चियाओ’ से लिया गया है। 1940 से प्रचलित इस गाने को 1962 में इटली के गायक जियोवान्ना डाफिनी ने फिर से रिकॉर्ड किया था।
इस बारे में अभी फिल्म के निर्देशक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके पहले प्रीतम और अन्नू मलिक पर भी धुनें चोरी करने के आरोप लगते रहे हैं।