{"_id":"fcebc6c8-8c67-11e2-89a1-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-busy-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर भी काम करते रहेंगे आमिर खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर भी काम करते रहेंगे आमिर खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 14 Mar 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान ने हमेशा ही अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मुंबई में मनाया है लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। सालों बाद अपने जन्मदिन पर आमिर अपने घर से दूर स्विट्ज़रलैंड में शूटिंग करेंगे। 15 मार्च को आमिर का जन्मदिन है।
विज्ञापन
अपने जन्मदिन के दिन आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'धूम 3' की शूटिंग के लिए स्विट्ज़रलैंड में होंगे। आमिर ने हाल ही में पी.के का पहला शेड्यूल खत्म किया। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी। अब वह 'धूम 3' के शूट के लिए स्विट्ज़रलैंड निकल गए।
विज्ञापन
इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में उनके साथ कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के भी वहां रहने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार इस शूटिंग शेड्यूल में फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया जाएगा।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा है कि 'धूम 3' की टीम ने आमिर के जन्मदिन के लिए ख़ासा इंतज़ाम कर रखा है और उनके लिए एक सरप्राइज पार्टी भी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी में कौन-कौन होगा यह साफ नहीं है।