फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aadar Jain introduces girlfriend Alekha Advani after break up with Tara Sutaria See netizens reaction

Aadar Jain: अलेखा संग रिश्ते की घोषणा कर बुरे फंसे आदर जैन, नेटिजंस ने गर्लफ्रेंड को ट्रोल कर बताया अवसरवादी

Tue, 14 Nov 2023 03:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Nov 2023 03:19 PM IST
सार

आदर जैन पिछले काफी दिनों से तारा सुतारिया संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे थे। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते पर विराम लगाते हुए अपना ब्रेकअप भी कंफर्म किया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग अपने नए रिश्ते की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Aadar Jain introduces girlfriend Alekha Advani after break up with Tara Sutaria See netizens reaction
आदर जैन, तारा सुतारिया, अलेखा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदर जैन पिछले काफी दिनों से तारा सुतारिया संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रहे थे। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में इस रिश्ते पर विराम लगाते हुए अपना ब्रेकअप भी कंफर्म किया था। हालांकि, इसके तुरंत बाद ही आदर जैन ने अलेखा आडवाणी संग अपने नए रिश्ते की घोषणा की थी। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए अभिनेता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


अलेखा संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल करना पड़ा भारी
 हाल ही में, आदर द्वारा अलेखा के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने के बाद, नेटिजंस ने अलेखा और तारा के साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर खोज निकाली, जहां अलेखा ने खुद को उन दोनों के रिश्ते की तीसरी कड़ी बताया था, जब दोनों रिश्ते में थे। इस तस्वीर के वायरल होते ही अलेखा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। लोगों ने उन्हें अवसरवादी बताया है और साथ ही उन पर अपनी ही दोस्त का रिश्ता तुड़वाने का आरोप भी लग रहा है।
विज्ञापन


Kareena Kapoor: इस वजह से करीना ने सैफ अली खान संग रचाई शादी, अभिनेत्री ने खुद बताई असली वजह
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर अलेखा की हो रही है ट्रोलिंग
गौरतलब है कि अलेखा और तारा की सेल्फी वायरल हो रही थी , जिसमें अलेखा पूर्व जोड़े के बीच में थीं। उन्होंने तस्वीर को मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया, "उनके रिश्ते की तीसरी कड़ी।" तारा और आदर के ब्रेकअप के बाद लोगों ने आदर संग अलेखा के रिश्ते की चुटकी लेना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'रिश्ते में कभी भी किसी तीसरे को नहीं लाना चाहिए। अलेखा अवसर की तलाश में थीं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इससे अच्छा तो तारा ही थीं। अलेखा ने मौके का फायदा उठाया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'तीसरा पहिया बनते बनते रिश्ते को ही तुड़वा दिया।'

Shehnaaz Gill: राघव के साथ बद्रीनाथ जाने पर ट्रोल हुईं शहनाज ने दिया जवाब, बोलीं- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'

तारा संग रिश्ते में थे आदर
तारा सुतारिया और आदर जैन ने 2020 में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। इस कपल ने रिश्ता खत्म करने से पहले कुछ साल तक डेट किया। हालांकि, बाद में तारा सुतारिया ने अपना ब्रेकअप कंफर्म किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed