{"_id":"5f9a714d8ebc3e9b946f5650","slug":"a-tv-actor-arrested-in-kolkata-for-stealing-firearms-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के टीवी अभिनेता पर लगा कैश और हथियार चोरी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोलकाता के टीवी अभिनेता पर लगा कैश और हथियार चोरी करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 29 Oct 2020 01:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:09 PM IST
सार
- एक बिजनेसमैन के घर से नकदी और उसका लाइसेंसी हथियार चुराने की कोशिश की।
- देर रात अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- दो पिस्तौल, 100 राउंड गोलियां और 85 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : file photo
विस्तार
एक टीवी अभिनेता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर आरोप है कि उसने एक बिजनेसमैन के घर से नकदी और उसका लाइसेंसी हथियार चुराने की कोशिश की। यह घटना कोलकाता के पंचसैयार थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पंचसैयार पुलिस स्टेशन एक बिजनेसमैन ने नकदी और लाइसेंसी हथियार चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिनेता पर कार्रवाई की। इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि देर रात अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो पिस्तौल, 100 राउंड गोलियां और 85 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
वहीं बिजनेसमैन के कहा कि अभिनेता के पास से जो भी चीजें पुलिस को मिली हैं वह उसकी हैं। उसने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने उसके घर से यह सभी चीजें उस समय चुराई थीं जब वह 15 से 21 अक्तूबर के बीच शहर से बाहर था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'फैशन' में कंगना का किरदार इस सुपरमॉडल से था प्रेरित, फिल्म के 12 साल पूरे होने पर जानें ये खास बातें