{"_id":"66535a62f45ef8b160fba57695224169","slug":"a-south-actress-come-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ से आई एक और सुंदरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ से आई एक और सुंदरी
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी, हेमा मालिनी और आसिन के बाद एक और साउथ अभिनेत्री हिंदी फिल्मों की तरफ आई है।
विज्ञापन
बॉलीवुड में संघर्ष की लंबी राह को देखते हुए हीरोइनें अक्सर साउथ का रुख करती हैं। वहां से बॉलीवुड लौटती हैं। ऐसी हीरोइनों की लंबी फेहरिस्त है। इसमें नया नाम जुड़ने जा रहा है, पायल घोष।
दक्षिण में तेलुगु फिल्म ‘प्रयाणम’ से मनोज मंचू के अपोजिट कैरियर शुरू करने वाली पायल बॉलीवुड में निर्देशक संजय छैल की फिल्म से कैरियर शुरू करने जा रही है। फिलहाल इस अनाम फिल्म में ऋषि कपूर, परेश रावल और वीर दास हैं।
विज्ञापन
इस कॉमेडी में पायल वीर दास के अपोजिट नजर आएंगी। भरत शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा, दिव्या सेठ, भारती आचरेकर और टीकू तलसानिया जैसे कॉमेडी कलाकार भी हैं। इन दिनों मुंबई और सूरत में फिल्म की शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन