अब फिल्म निर्माता बनना चाहते हैं रहमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब हर हिट हीरो फिल्म प्रोडक्शन के मैदान में उतर रहा है, तो भला ऑस्कर अवार्ड विजेता म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर.रहमान भला क्यों पीछे रहें?
खबर है कि रहमान ने भी अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने का मन बना लिया है। उनके बैनर का नाम वाय.एम.मूवीज होगा। गौर करनेवाली बात यह है कि वे हिंदी फिल्म के जरिए अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं।
वे इस काम के लिए पहले से स्थापित कुछ बड़ी कंपनियों से डील भी कर सकते हैं। कुछ इंटरनेशनल और कुछ बॉलीवुड की नामी फिल्म कंपनियों से उनकी इस बारे में बात चल रही है।
सूत्रों की मानें, तो इसी साल उनकी फिल्म फ्लोर पर जा सकती है। हालांकि अभी डायरेक्टर और फिल्म की कास्टिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
कहने की जरूरत नहीं है कि अपनी इस फिल्म का म्यूजिक वे खुद ही देंगे। वैसे भी वे इस साल 'रांझणा' जैसी सुपरहिट फिल्म का म्यूजिक देकर साबित कर चुके हैं कि उनमें अभी दमखम बाकी है।