{"_id":"5c0d477abdec22414014e349","slug":"a-r-rahman-new-show-arrivals-has-been-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने गानों के लिए ए .आर .रहमान ने शुरू किया नया फॉर्मूला, लेकर आए हैं शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने गानों के लिए ए .आर .रहमान ने शुरू किया नया फॉर्मूला, लेकर आए हैं शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
a r rahman
ओटीटी ऐप्स नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, एल्ट बालाजी, ईरॉस नाउ और हूलू की वेब सीरीज की भारत में लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने यूट्यूब और फेसबुक को भी ओरीजनल सीरीज बनाने के लिए प्रेरित किया है। भारत के यूजर्स के लिए यूट्यूब ने पिछले महीने मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के साथ मिलकर लॉन्च किया देश का पहला वेब म्यूजिक रियलिटी शो अराइव्ड।
अराइव्ड के अब तक छह एपीसोड प्रकाशित हो चुके हैं। सातवां सोमवार की शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा। शो के लिए सौ प्रतियोगियों का चयन किया गया और उनकी परफॉर्मेंस जो रिकॉर्ड करके रहमान के चेन्नई स्टूडियो भेजा गया। शान, क्लिंटन और रहमान ने इस स्टूडियो में और विद्या वॉक्स ने लॉस एंजिलिस से ऑन लाइन जुड़कर इन प्रतिभागियों में से 30 को चुनकर बूट कैंप के लिए आमंत्रित किया है। बूट कैंप में ट्रेनिंग के बाद फाइनिस्ट्स का चयन शुरू हो चुका है। इस दौरान शान की ऊर्जा औऱ उनके हास्य का पुट देखते ही बनता है।
देश की इस पहली म्यूजिक रियलिटी शो वेब सीरीज का जितना प्रचार होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। शो में चयन का फॉर्मूला अच्छा है और कई गायक भी कमाल के हैं। शो में तमाम सारे प्रयोग किए गए। प्रतिभागियों को चयन का परिणाम वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया जा रहा है। शाहरुख खान भी वीडियो कॉलिंग के जरिए शो में दिखे। उनकी अगली फिल्म जीरो में इस शो के विजेता को गाना गाने का मौका मिला है। इस विजेता का एलान फिल्म की रिलीज के हिसाब से ही प्लान किया गया दिखता है। शो की सबसे बड़ी कमजोरी है यूट्यूब की तरफ से कहीं भी बीच में विज्ञापन चला देना। ये शो के फ्लो की सबसे बड़ी बाधा है।