{"_id":"19ef7c82886012294eba7ad9dba96bb3","slug":"a-new-heroin-in-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्पाइडरमैन' की क्लासमेट आ रही बॉलीवुड में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्पाइडरमैन' की क्लासमेट आ रही बॉलीवुड में
अमर उजाला/मुंबई
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके कई चेहरे बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार हैं, लेकिन रिधिमा सूद की बात कुछ अलग है। रिधिमा ने दो साल पहले इंटरनेशनल फिल्म ‘द ओनर’ से कैरियर शुरू किया था और अब जल्द ही एक हिंदी फिल्म में नजर आने वाली है।
‘द ओनर’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है क्योंकि यह दुनिया की अकेली फिल्म है, जिसे 25 निर्देशकों ने विश्व के पांच महाद्वीपों में डायरेक्ट किया है!
रिधिमा ने ऐक्टिंग की पढ़ाई लॉस एंजेल्स के लैरी मॉस स्टूडियो में की है। खास बात यह है कि फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ में हीरो बन कर दुनिया भर में शोहरत पाने वाली टॉबी मैग्यूरे यहां इस अभिनेत्री के क्लासमेट थे। एक और उल्लेखनीय बात यह कि लैरी मॉस स्टूडियो में ही हॉलीवुड के सबसे शानदार ऐक्टरों में से एक लियोनार्डियो डिकैप्रियो भी पढ़े हैं।
विज्ञापन
रिधिमा पिछले दो साल में कई टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं और अब उनका पूरा ध्यान बॉलीवुड फिल्मों पर है। वह कहती हैं, ‘इन दिनों जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, वह वाकई बहुत एक्साइटिंग हैं।
नए लोगों के लिए भी बेहतरी रोल लिखे जा रहे हैं।’ रिधिमा ने एक प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्म कंपनी के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की है, लेकिन वह इस बारे में फिलहाल कुछ कहना नहीं चाहतीं। वह कहती हैं, ‘थोड़ा सा इंतजार कीजिए। धमाका होगा।’ वाकई... तो फिर इंतजार करने में क्या बुराई है।