{"_id":"f5764b78d246d189ccc9c0262c574192","slug":"a-man-dies-while-watching-grand-masti","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ग्रैंड मस्ती' देखकर इतना हंसा कि चली गई जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ग्रैंड मस्ती' देखकर इतना हंसा कि चली गई जान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 25 Sep 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
'ग्रैंड मस्ती' जानलेवा साबित हो रही है। एक दर्शक की यह फिल्म देखते-देखते मौत हो गई।
विज्ञापन
इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' लगातार चर्चा में है। यह फिल्म कभी अपने संवादों तो कभी अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म अब तक 80 करोड़ से ऊपर की आमदनी कर चुकी है।
इस फिल्म के साथ एक नया वाकया भी जुड़ गया है। मुंबई के एक सिनेमाघर में चल रही इस फिल्म को देखते-देखते एक दर्शक की मौत हो गई। माना जा रहा है दर्शक के मरने की लगातार हंसना है।
विज्ञापन
उसके बगल में बैठकर फिल्म को एन्जॉय करने वाले दर्शकों के अनुसार उस दर्शक की हंसते-हंसते ही मौत हो गई।
ग्रैंड मस्ती युवा वर्ग को खूब पसंद आ रही है। यह भारत की पहली ऐसी सेक्स कॉमेडी फिल्म है जो 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।