{"_id":"5badcceb867a557ebe1e9716","slug":"a-lot-of-bollywood-bollywood-stereoscopes-only-karan-johar-could-do-the-same-v","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तस्वीर में दिखे बॉलीवुड के कई दिग्गज, सिर्फ ऐसा करन जौहर ही कर सकते थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक तस्वीर में दिखे बॉलीवुड के कई दिग्गज, सिर्फ ऐसा करन जौहर ही कर सकते थे
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर
करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लाकबस्टर तस्वीर शेयर की है। इस पिक्चर में एक साथ एक सोफे पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स दिख रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की बॉलीवुड में ऐसा कुछ मुमकिन सिर्फ करन जौहर ही कर सकते हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच में बैठे हैं। वहीं रणबीर का हाथ अपने इन दोनों दोस्तों के ऊपर है। रणवीर सिंह इस तस्वीर में हमेशा की तरह मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीर में शाहरुख खान और आमिर खान भी हैं जो करन के साथ एक साथ सोफे पर बैठे हैं और अलिया भट्ट एक छोटी सी बच्ची की तरह शाहरुख के गोद में बैठी हुई हैं। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर तब खींची गई जब आमिर खान ने अपने इन सारे दोस्तों को फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का ट्रेलर देखने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ट्रेलर इन सभी स्टार्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। खास करके आमिर खान के लुक की सभी ने तारीफ की। वैसे इस पार्टी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक तस्वीर में रणबीर, रणवीर और करन एक साथ दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने पर ये अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि कहीं करन रणबीर और रणवीर के साथ कोई फिल्म तो नहीं बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन