{"_id":"599682c24f1c1b60498b4966","slug":"a-gentleman-film-actress-jacqueline-fernandez-tells-about-definition-of-ideal-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकलीन फर्नांडिज के लिए ये है 'आइडियल मैन' की परिभाषा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलीन फर्नांडिज के लिए ये है 'आइडियल मैन' की परिभाषा
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez
जैकलीन फर्नांडिज और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन बता रही हैं कि उनके मुताबिक एक आइडियल मैन कैसा होना चाहिए। फिल्म में जैकलीन काव्या का किरदार निभा रही हैं और इस वीडियो में काव्या यानि की जैकलीन बता रही हैं कि उनके लिए सुंदर, सुशील और रिस्की मैन की डेफिनेशन क्या है।
विज्ञापन
पढ़ें- 'अ जेंटलमैन' का नया गाना 'बंदूक मेरी लैला' रिलीज, जैकलीन का दिखा हॉट अंदाज
विज्ञापन
जैकलीन ने बताया, 'काव्या एक अनप्रेडिक्टेबल और एडवेंचरस लड़की है जिसे मस्ती करना पसंद है। उसे किसी ऐसे इंसान की जरुरत है जो उसकी जिंदगी और पागलपंती के लेवल में फिट बैठ सके।
विज्ञापन
इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन