फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   a film on sanjay dutt

मान्यता की चाहत, रणबीर कपूर बनें संजय दत्त

Wed, 26 Mar 2014 01:27 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
a film on sanjay dutt

संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में संजय की भूमिका रणबीर निभाएंगे।

विज्ञापन


जेल में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी की कहानी पर्दे पर एक फिल्म का रूप ले सकती है। अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी और युवा दिलों की धड़कन अभिनेता रणबीर कपूर पहली बार साथ मिलकर 54 वर्षीय दत्त की जिंदगी के उतार-चढ़ाव से प्रेरित फिल्म पर काम करेंगे।

यह निर्णय दत्त की पैरोल खत्म होने के बाद पुणे की यरवदा जेल में लौटने से करीब एक सप्ताह पहले लिया गया। एक सूत्र ने कहा, "मान्यता भाभी (संजय दत्त की पत्नी) की संजय दत्त प्रोडेक्शंस हाउस के लिए अपने पति की जिंदगी पर बनने वाली एक फिल्म में दिलचस्पी थी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशन के लिए दंपत्ति सिर्फ राजकुमार हिरानी को लेना चाहते थे चूंकि संजू सर राजू हिरानी के साथ मिलकर पूर्व में फिल्म 'मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस.' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' में धमाल कर चुके हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लगता है कि हिरानी अपनी अगली फिल्म 'पीके' में व्यस्त थे और जब तक इसे पूरा नहीं कर लेते अन्य किसी फिल्म को करने की इच्छा नहीं रखते।

सूत्र ने बताया, "आखिकार, उन्होंने संजय दत्त के जीवन पर फिल्म बनाने के लिए हां कह दी। वह 'पीके' का पोस्ट-प्रोडेक्शन पूरा करने के बाद इस फिल्म पर शोध शुरू करेंगे।"


सूत्र ने बताया, "मान्यता भाभी और संजय सर चाहते थे कि हिरानी की फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर निभाएं। रणबीर, संजय दत्त के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। और वह भूमिका निभाने के लिए तुरंत राजी हो गए।"

संजय दत्त मार्च, 1993 को मुंबई में हुए विस्फोटों के दोषी हैं। वह मई 2013 के बाद से यरवदा जेल में हैं, अभी उन्हें पांच साल की सजा काटनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed