{"_id":"2c6bfd5c-7f23-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"a-bengali-film-based-on-delhi-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप पर बनी बंगाली फिल्म ‘निर्भया’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली गैंगरेप पर बनी बंगाली फिल्म ‘निर्भया’
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Feb 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल हुए दिल्ली गैंगरेप और उसके बाद शुरु हुए जनआंदोलनों पर केंद्रित एक बंगाली फिल्म जल्द ही आपको देखने को मिलेगी। इस फिल्म में देश के अलग-अलग शहरों में हुए आंदोलनों को एक कड़ी में पिरोया जाएगा। ‘निर्भया’ नाम की इस बंगाली फिल्म का निर्देशन मिलन भौमिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म में वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे। भौमिक ने बताया कि इस फिल्म में दुष्कर्म के बाद देशभर में हुए प्रदर्शनों को प्रमुखता दी गई है। एक इंसान होने के नाते हम सभी इस घटना से दुखी हैं। गैंगरेप की शिकार हुई उस बहादुर लड़की पर मैंने बड़ी गंभीरता से यह फिल्म बनाई है।
विज्ञापन
मिलन भौमिक के अनुसार फिल्म इस घटना और उससे उपजे आंदोलन के फलसफे पर सवाल उठाती है। फिल्म यह प्रश्न पूंछती है कि घटना के बाद तमाम प्रदर्शन और रैलियों के बावजूद क्या हम लड़कियों की जिंदगी को बेहतर कर पाए हैं। क्या उनमें इस बात की भावना बढ़ी है कि वह अब पहले की तुलना में सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चूंकि मीडिया ने पीड़िता की पहचान जाहिर नहीं की और उसे निर्भया नाम दे दिया इसलिए मैंने भी अपनी फिल्म का शीर्षक यही रखा है। भौमिक इस फिल्म की तुलना 'रंग दे बसंती' से नहीं करते। मिलन भौमिक कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मेरी फिल्म हिट होगी या फ्लॉप। मैंने इसमें कोई व्यवसायिक पहलू का इस्तेमाल भी नहीं किया है।