फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   72 Hoorain Social activist Saiyad Arifali Mahemmodali filed complaint Before CBFC seeking ban on the screening

72 Hoorain: नहीं थम रहीं '72 हूरें' की मुश्किलें, सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद अरिफाली ने दर्ज कराई शिकायत

Wed, 05 Jul 2023 06:09 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 06:09 PM IST
सार

'72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
72 Hoorain Social activist Saiyad Arifali Mahemmodali filed complaint Before CBFC seeking ban on the screening
72 हूरें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म '72 हूरें' रिलीज होने से पहले दिन से विवादों से घिरी हुई है। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद इसे लेकर हंगामा और भी बढ़ गया है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। फिल्म सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

72 Hoorain Social activist Saiyad Arifali Mahemmodali filed complaint Before CBFC seeking ban on the screening
‘72 हूरें - फोटो : सोशल मीडिया

सैय्यद अरिफाली महम्मोदली ने दर्ज कराई शिकायत
'72 हूरें' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ सैय्यद अरिफाली महम्मोदली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। सय्यद ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके धर्म का अपमान किया गया है। इसके साथ फिल्म भेदभाव और नफरत को बढ़ावा दे रही है और समाज में मुस्लिम समुदाय की छवि खराब की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

72 Hoorain Social activist Saiyad Arifali Mahemmodali filed complaint Before CBFC seeking ban on the screening
72 हूरें, अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इसके साथ ही उन्होंने ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से फिल्म '72 हूरें' की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने और इसके प्रमाणन की समीक्षा करने की मांग की है। बता दें कि फिल्म पर विवाद टीजर के सामने आने के बाद शुरू हुआ। फिल्म के टीजर में अंतरराष्ट्रीय खूंखार आतंकवादियों का चेहरा दिखाया गया। 

विज्ञापन

72 Hoorain Social activist Saiyad Arifali Mahemmodali filed complaint Before CBFC seeking ban on the screening
'72 हूरें' , ट्रेलर लांच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म
'72 हूरें' का फिल्म मेकर संजय पूरन सिंह चौहान के निर्देशन में बनी है। वहीं, अशोक पंडित को-प्रोड्यूसर है। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा के साथ आमिर बशीर लीड रोल में हैं। '72 हूरें' सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed