फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   71st Miss world 2024 winner announce Krystyna Pyszkova of Czech Republic wins abd beats sini shetty of india

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड 2024 का ताज, सिनी शेट्टी को दी मात

Sat, 09 Mar 2024 11:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Mar 2024 11:24 PM IST
सार

चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर 71वें मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है। उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 के खिताब को अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन
71st Miss world 2024 winner announce Krystyna Pyszkova of Czech Republic wins abd beats sini shetty of india
क्रिस्टीना पिस्जकोवा - फोटो : social media

विस्तार

71वें मिस वर्ल्ड के विजेता की घोषणा हो चुकी है। आज शनिवार, नौ मार्च को भारत के मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सज चुका है। उन्होंने भारत में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का 71वां संस्करण जीता। प्रतियोगिता के अंत में उन्हें मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया।

विज्ञापन


दो डिग्रियों की पढ़ाई कर रही हैं क्रिस्टीना
क्रिस्टीना लॉ और बिजनेस दोनों में दो डिग्रियों की पढ़ाई कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया के अनुसार, उन्होंने क्रिस्टीना पिस्जको फाउंडेशन की स्थापना की। क्रिस्टीना एक मॉडल के रूप में भी काम कर रही हैं। उन्होंने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला था, जहां उन्होंने स्वयंसेवा भी की थी।
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: स्विमिंग रेस में टाइगर श्रॉफ ने की बेईमानी, अक्षय कुमार के साथ किया पुराना हिसाब बराबर
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरोलिना ने पहनाया क्रिस्टीना को ताज
वहीं लेबनान की यास्मीना जायटौन प्रथम उपविजेता रहीं। क्रिस्टीना पिस्जकोवा को 70वीं मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया। 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी करने वाले भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी ने किया था। उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई तह। मुंबई में जन्मीं सिनी शेट्टी को 2022 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। वे मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में शीर्ष 4 में जगह बनाने में असमर्थ रहीं।
Villains: इन फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन ने बटोरीं सुर्खियां, लिस्ट में रणवीर और बॉबी देओल के भी नाम

दिग्गज हस्तियों ने लिया फैसला
इस समारोह में 12 न्यायाधीशों के पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज हस्तियां थीं। यह कार्यक्रम सोनी लिव पर लाइव दिखाया जा रहा था। फिल्म निर्माता करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। वहीं, गायक शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
Miss World 2024: 'मिस वर्ल्ड 2024' प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने पहुंचे सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed