फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   6 big films release this march

एक नहीं 6 'धुरंधर' फिल्में रिलीज होंगी मार्च में

Sat, 22 Feb 2014 11:42 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
6 big films release this march

इस महीने की शुरुआत 7 मार्च को रिलीज हो रही क्वीन फिल्म से हो रही है। इस फिल्म को पहले 28 फरवरी को रिलीज किया जा रहा था फिर बाद में इसे एक सप्ताह के लिए पोस्टपोन कर दिया गया।

विज्ञापन


विकास बहल निर्देशित इस फिल्म में कंगना रणौत और राजकुमार यादव की मुख्य भूमिका है। इस कॉमेडी फिल्म में एक लड़की के अकेले विदेश जाकर हनीमून मनाने की बात दिखाई गई है।
विज्ञापन

पाकिस्तानी से प्यार

6 big films release this march

इसी शुक्रवार एक और कॉमेडी फिल्म टोटल स्यापा रिलीज हो रही है। स्पेशल 26 और ए वेडनसडे बनाने वाले नीरज पांडेय ने इस फिल्म का ताना-बाना कॉमेडी के इर्द-गिर्द घूमता है।

इस फिल्‍म में अली जाफर और यामी गौतम की मुख्य भूमिका है। कहानी का सार यह है कि एक पाकिस्तानी लड़के को एक हिंदुस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है।

फिर गुलाब गैंग का कोहराम

6 big films release this march

माधुरी दीक्षित और जूही चावला पर्दे पर जोरदार वापसी कर रहीं हैं। इनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म गुलाब गैंग भी इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का किरदार उप्र में सक्रिय संगठन गुलाब गैंग की मुखिया संपत पाल पर आधारित है।

इस फिल्म में जूही चावला ने एक राजनेता की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन सौमिक सेन ने किया है। फिल्म इस समाज और राजनीति के टकराव की भी कहानी कहेगी।

विज्ञापन

फिर सोनम कपूर का रोमांस

6 big films release this march

इसी महीने में आपको सोनम कपूर का रोमांस भी देखने को मिलेगा। नुपूर अस्‍थाना निर्देशित फिल्‍म बेवकूफियां में आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में सोनम पहली बार पर्दे पर स्मूच देती नजर आएंगी।

हैपी इंडिंग भी इसी महीने

6 big films release this march

इसी शुक्रवार सैफ अली खान की चर्चित फिल्म हैपी इंडिंग भी इसी महीने रिलीज होगी। राज निधिमोरू और कृष्‍णा डीके निर्देशित इस फिल्‍म में सैफ अली खान रोमांस के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ इलियाना डीक्रूज और काल्कि कोचलीन की मुख्य भूमिका है।

फिर राहुल गांधी की कहानी?

6 big films release this march

इसी महीने एक ऐसी फिल्म भी रिलीज हो रही है जिसके हीरो की कहानी राहुल गांधी से प्रेरित बताई जा रही है। 28 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म यंगिस्तान में मुख्य भूमिका में वाशु भगनानी नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के नाम पर एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी को आपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed