फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   50 lakh compensation death due to COVID-19 while shooting Indian Motion Picture Producers Association clarify

फेक न्यूज है शूटिंग के दौरान मौत होने पर 50 लाख के मुआवजे की खबर, इम्पा ने जारी किया बयान

Thu, 21 May 2020 10:55 AM IST
अपूर्वा राय पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 May 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
50 lakh compensation death due to COVID-19 while shooting Indian Motion Picture Producers Association clarify
इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज निर्माताओं की प्रमुख संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने उन खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है जिसमें शूटिंग के दौरान सेट पर किसी कर्मचारी की कोरोना से मौत होने पर 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की बात कही जा रही है। इम्पा के सचिव अनिल नागरथ की तरफ से जारी एक लिखित बयान में कहा गया है कि इस बारे में वह खुद फिल्म कर्मचारियों के फेडरेशन से बात कर चुके हैं और ऐसा कोई संदेश या निर्देश फेडरेशन की तरफ से अब तक जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

 

देश के सभी उद्योगों में सबसे तेजी से तरक्की करते रहे मनोरंजन उद्योग की हालत पिछले दो महीने से चले आ रहे लॉकडाउन की वजह से खस्ता है। ऐसी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज करने का इंतजार करने की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने लगे हैं, जिनमें ब्याज पर लिया गया पैसा लगा है। फिल्मों के अलावा तमाम धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी निवेशकों का पैसा लगा है जिस पर ब्याज लगातार बढ़ रहा है पर आमदनी कहीं से नहीं हो रही। इस सबके चलते इम्पा ने महाराष्ट्र सरकार से उन फिल्मों आदि का काम फिर से शुरू करने की अनुमति मांगी है जिनकी शूटिंग हो चुकी है और बाकी काम दफ्तरों में रहकर पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस बीच फिल्म इंडस्ट्री में एक व्हाट्सएप मैसेज को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस संदेश में कहा गया है कि अगर फिल्मों, टीवी सीरियल व वेब सीरीज की दोबारा शूटिंग शुरू होने पर किसी कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु होती है तो संबंधित निर्माता को इसके एवज में 50 लाख रुपये संबंधित कर्मचारी के परिवार को देने होंगे। ये संदेश फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज की तरफ से भेजा गया बताया जा रहा है। इस बारे में इम्पा के सचिव अनिल नागरथ ने पड़ताल की और सीधे फेडरेशन के महासचिव अशोक दुबे से बात भी की।
 

इम्पा के अध्यक्ष टी पी अग्रवाल की तरफ से जारी लिखित बयान में अनिल नागरथ लिखते हैं, “दुबे ने ऐसे किसी फैसले या निर्देश संबंधी सूचना की खबरें निराधार और असत्य बताया है।” नागरथ कहते हैं कि शूटिंग के बारे में मानक संचलन प्रक्रिया (एसओपी) सभी निर्माता संगठनों से बातचीत और उनकी सहमति के बाद ही बनाई जा सकती है। इम्पा ने सभी निर्माताओं से अपील भी की है कि वे इस तरह की अफवाहों को लेकर सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed