फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 times Salman Khan almost got married!

5 बार होने से रह गई सलमान की शादी

Fri, 20 Jun 2014 02:02 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
5 times Salman Khan almost got married!

रोमान की मॉडल लूलिया वेंतूर के साथ सलमान खान बेहद करीब आ गए थे। मजे की बात यह थी काफी समय सलमान की बहन के घर रहती थीं। सलमान से उनका मिलना जुलना घर पर ही होता था। एक समय उनकी शादी की खबरें इतनी आगे बढ़ गई थीं कि सलमान को खंडन करना पड़ा था। टाइम्स में छपी खबर के अनुसार इन दोनों के बीच का अफेयर शादी तक पहुंच गया था।

विज्ञापन


कैटरीना कैफ

5 times Salman Khan almost got married!

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता भी बहुत गहरा हो गया था। सलमान कैटरीना के काफी करीब थे। जब कैटरीना ने बॉलीवुडमें एंट्री ली तो सलमान खान ने ही उन्हें पहला-पहला सहयोग दिया। कैटरीना कैफ को हिंदी सिखाने से लेकर उन्हें बड़ी फिल्म दिलाने तक में सलमान की खास भूमिका रही है। यह रिश्ता अचानक ही शादी में तब्दील होने से रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या के साथ न हो सका विवाह

5 times Salman Khan almost got married!

ऐश और सलमान खान का प्रेम संबंध बॉलीवुड के सबसे विवादित संबंधों में से एक रहा है। सलमान और ऐश को लेकर कई बार विवाद सामने आए। कहा तो इतना तक गया कि सलमान और ऐश के बीच मारपीट तक हुई। लेकिन इन सब बातों के पहले सलमान और ऐश कुछ समय के लिए बहुत करीब रहे। इतने की ‌लगा कि इनके बीच शादी ही होने जा रही है।

विज्ञापन

सोमी अली के साथ संबंध

5 times Salman Khan almost got married!

मॉडल और एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी सलमान खान का नाम जुड़ा। यह सलमान के कैरियर के शुरुआती दिनों की बात थी। इस मॉडल के साथ सलमान की इंटीमेसी ऐसी थी कि लगा कि वह उसके शादी ही करने जा रहे हैं। लेकिन यह दोस्ती भी शादी तक तब्दील नहीं हुई।

संगीता के साथ शादी

5 times Salman Khan almost got married!

मॉडल और क्रिकेटर अजहर की पूर्व पत्नी संगीता बिजलानी के साथ भी सलमान खान का अफेयर रहा है। यह उस समय की बात है जब संगीता सिंगल थीं और ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बना रहीं थीं। हालांकि संगीता की शादी अजहर से हुई। लेकिन इन दिनों फिर से संगीता एक बार सलमान के संग देखी जा रही हैँ।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed