फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 reason why mastram film became hit

ये 5 वजहें बनाएंगी 'मस्तराम' को सुपरहिट

Tue, 06 May 2014 11:15 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
5 reason why mastram film became hit

आमतौर पर नाम के आधार पर फिल्मों का चलना निर्भर नहीं करता। लेकिन मस्तराम के साथ ऐसा नहीं है। यह फिल्म यदि चलेगी तो इसके पीछे की वजह यही होगी कि फिल्म का नाम विवादित है। मध्य और उत्तर भारत में मस्तराम की किताबें एक खास वर्ग के बीच लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन

फिल्म का विषय वैसा ही

5 reason why mastram film became hit

फिल्म के ट्रेलर में फिल्म के विषय को साफ कर दिया जाता है। ट्रेलर ‌बताया है कि लोगों का पहला प्यार होता है दूधवाली या फिर कामवाली। फिल्म के ट्रेलर में इस तरह की बातें दिखा देना इस बात का संकेत है कि यह फिल्म इंटरनेट फ्रेंडली यूजर्स के साथ कस्बों के युवाओं पर भी फोकस कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मस्तराम?

5 reason why mastram film became hit

उत्तर भारत में रेलवे और बस स्टेशन के आसपास मस्तराम की कहानियों की किताबें बिकती हैं। यह अश्लील कहानियां होती हैं। माना जाता है कि ‌इनके लिखने वाला लेखक मस्तराम भी एक काल्पनिक नाम है।

अब इस नाम से फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में मस्तराम की कहानियों के कवर दिखाए गए हैं। पोस्टर के नीचे लिखा हुआ है कि यदि आप मस्तराम के बारे में नहीं जानते तो अपने ताऊ और पापा से पूछिए

विज्ञापन

चर्चित है इसे बनाने वाली टीम

5 reason why mastram film became hit

मस्तराम' का निर्देशन नवोदित फिल्म निर्देशक अखिलेश जायसवाल ने किया है। जैसवाल 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म (2012) के पटकथा लेखक भी हैं।

बोहरा ब्रदर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में कपिल दूबे और राहुल बग्गा भी हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री तारा अलीशा बेरी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं।

फिल्म के साथ बड़ी फिल्म नहीं

5 reason why mastram film became hit

इस फिल्म के चलने की बड़ी वजह यह है कि इस फिल्म के साथ कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। कहने को तो इस शुक्रवार पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं लेकिन कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जो फैमिली क्राउंड बटोर सके। ऐसे में मस्तराम के चलने की वजह बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed