फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   5 interesting story of jaya bachchan marriage

जानिए जया बच्चन की शादी के 5 रोचक किस्से

Wed, 09 Apr 2014 08:30 AM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
5 interesting story of jaya bachchan marriage

जया बच्चन जब पुणे में फिल्म की पढ़ाई कर रही थीं तो उसी दौरान अमिताभ बच्चन अपनी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' के लिए यहां आए। जया बच्चन उन्हें पहचानती थीं। जया बच्चन की सहेलियां अमिताभ को लंबू-लंबू कहकर चिढ़ा रही थीं लेकिन जया ने उन्हें संजीदगी से लिया। उनके मन में उस समय अमिताभ बच्चन की छवि, हरिवंशराय बच्चन के संस्कारी और सादगी पसंद बेटे की थी।

विज्ञापन

लंबाई थोड़ी खटकी जरूर थी

5 interesting story of jaya bachchan marriage

ऋषिकेश मुखर्जी ने अपनी फिल्म 'गुड्डी' के लिए पहले जया भादुड़ी के साथ अमिताभ बच्चन को कॉस्ट किया था। बाद में अमिताभ बच्चन को इस फिल्‍म से निकाल दिया गया। फिल्‍म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि अमिताभ के लिए एक जया के मन में एक तरह का प्रेम या सहानुभूति इसी घटना के बाद हुयी थी। इन दोनों में जान पहचान भी इसी तरह से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुपके से रचा ली शादी

5 interesting story of jaya bachchan marriage

1973 में अमिताभ बच्चन और जया साथ-साथ 'अभिमान' फिल्म में नजर आए। इसी फिल्‍म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ‌ले लिया। वह इस फिल्म के बाद छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाना चाहते थे। हरिवंशराय बच्चन ने साफ कह दिया कि यदि वह जया के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो उन्हें पहले उनसे शादी करनी होगी। एक बेहद सादे समारोह में 3 जून 1973 को अमिताभ और जया की हो गयी।

विज्ञापन

सिर्फ पांच बराती आए

5 interesting story of jaya bachchan marriage

अमिताभ की बारात में पिता सहित केवल पांच लोग आए थे। फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे। वधू की ओर से माता-पिता और बहनों के अलावा, अभिनेता असरानी और फरीदा जलाल बारात की अगवानी करने आए। शादी के बाद एक भव्य कार्यक्रम में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को आमंत्रित किया गया था।


'शोले' के दौरान बनीं मां

5 interesting story of jaya bachchan marriage

शादी के बाद भी जया फिल्में करती रहीं। 'शोले' फिल्म के दौरान जया मां बनने वाली थीं। इस ‌फिल्म के रिलीज होने के बाद जया ने श्‍वेता को जन्म दिया। मां बनने के बाद जया कुछ समय फिल्मों से दूर रहीं। अभिषेक के होने के बाद जया धीरे-धीरे करके फिल्मों से दूर होती गयीं। फिल्मों से दूर रहने का फैसला बच्चन परिवार का सामूहिक फैसला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed