शादी क्यों नहीं कर रहीं हैं ये 5 हीरोइनें?
सुष्मिता सेन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी शादी की चर्चाएं तीन से चार बार उड़ी। अपने पूरे कैरियर में सुष्मिता सेन कई बार अफेयर में रही हैं। उनका सबसे लंबा अफेयर रणदीप हुड्डा के साथ चला। अपने कैरियर के पीक पर वह जिस भी हीरो के साथ काम करतीं उसके साथ उनका नाम जुड़ता। अभी कुछ दिनों पहले अफवाह आई थी कि वह वसीम अकरम के साथ शादी कर रही हैं। लेकिन यह अफवाह गलत साबित हुई।
प्रीति जिंटा का किस्सा
प्रीति जिंटा की भी शादी का इंतजार सभी कर रहे हैं। प्रीति पिछले कुछ सालों से व्यवसायी नेस वाडिया के संपर्क में रही हैं। दोनों ने मिलकर ही आईपीएल की टीम खरीदी थी। हालांकि वह बिजनेस पार्टनर अभी भी हैँ लेकिन वह अब लिव इन रिलेशनशिप में नहीं रहते।
रानी मुखर्जी की शादी कब?
रानी मुखर्जी की शादी भी एक बड़ा प्रश्न है। उनकी शादी उदय चोपड़ा से होगी यह तो तय है लेकिन यह शादी कब होगी इसका कुछ भी पता नहीं है। पिछले तीन सालों में यह अफवाह कई बार उड़ी कि रानी की शादी हो रही है लेकिन यह बातें अफवाह ही साबित हुईं।
ममता कुलकर्णी
रेखा ने नहीं की शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की। रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच का अफेयर लंबे समय तक चला। इस अफेयर की वजह से उनके और जया बच्चन के दांपत्य जीवन में तल्खी भी आ गई थी। कहा जाता है कि वह अमिताभ से ही शादी करना चाहती थीं जब ऐसा संभव नहीं हुआ तो उन्होंने शादी नहीं की।