फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   4 wishes of sunny leone

मां बनने सहित सनी लियोनी की 3 और ख्वाहिशें

Mon, 24 Mar 2014 11:42 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
4 wishes of sunny leone

बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा होगा जो अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के साथ काम नहीं करना चाहता! हां क्लिक करें सलमान ख़ान शायद इस बारे में दो बार सोचें।

विज्ञापन


पर फ़िल्म 'जैकपॉट' के प्रीमियर पर 'किंग ख़ान' क्लिक करें शाहरुख़ ख़ान ने सनी लियोनी के काम को बहुत सराहा और उनकी काफ़ी तारीफ़ की। अगर मौक़ा मिले तो क्या सनी उनके साथ काम करना चाहेंगी?
विज्ञापन


उत्साहित सनी लियोनी बोलीं "अगर शाहरुख़ के साथ काम करने का मौका मिला, तो मैं उनके साथ ज़रूर काम करना चाहूंगी। शाहरुख़ ख़ान जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ काम करना हर अभिनेत्री का सपना है। वो एक अभिनेता होने के साथ-साथ काफ़ी अच्छे और प्यारे इंसान भी हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं माँ बनना चाहती हूं

4 wishes of sunny leone

सनी लियोनी आजकल बॉलीवुड में अपना करियर बनाने में लगी हैं, जिनमें उनके पति डेनियल वेबर उनकी काफ़ी मदद कर रहे हैं। फ़िलहाल इस जोड़े की कोई संतान नहीं है।

सनी लियोनी इस बारे में कहती हैं, "हां, मैं माँ बनना चाहती हूं पर वो कब होगा यह मुझे नहीं पता। मैं अभी अपने करियर पर ज़्यादा ध्यान दे रहीं हूं और मुझे दोस्तों से भी मिलने की फ़ुरसत नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, "भविष्य में क्या होगा, यह तो मैं नहीं कह सकती लेकिन हां अगर मेरी ज़िंदगी में एक बच्चा आ जाए, तो मुझे अच्छा लगेगा।

मैंने उल्टा किया और सफल रही

4 wishes of sunny leone

इस पर सनी लियोनी बोलीं, "देखिए, मैंने तो हर काम उल्टा ही शुरू किया है क्योंकि बॉलीवुड में आने से पहले मेरी शादी हो चुकी थी। मैं एक कलाकार हूं और मुझे नहीं लगता कि किसी की उम्र या उसका शादीशुदा होना उसके करियर में रुकावट बन सकता है।”

वो कहती हैं, "देखिए कई लोगों के परिवार शादी के बाद उन्हें काम करने की इजाज़त नहीं देते, पर इस मामले में मैं बहुत लकी हूं क्योंकि मेरा परिवार और मेरे पति दोनों ही मुझे काफ़ी सपोर्ट करते हैं। तो मुझे नहीं लगता कि शादीशुदा होने से कुछ ज़्यादा फ़र्क पड़ता है।”

बनूं बड़ी अभिनेत्री

4 wishes of sunny leone

सनी लियोनी की एक और बड़ी ख्वाहिश यह है कि उन्हें पोर्न एक्ट्रेस के रूप में न देखा जाए। सनी लियोनी का कहना है कि वह अपनी पिछली पहचान को मिटा देना चाहती हैं।

कई इंटरव्‍यू में सनी लियोनी कह चुकी हैं कि हां मैंने कैरियर की शुरुआत पोर्न फिल्‍मों से की थी लेकिन मैं अब अपनी उस पहचान से हटना चाहती हूं। सनी लियोनी की इच्छा ऐसे रोल करने की है जिसमें ऐक्टिंग की भरपूर संभावनाएं हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed