फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   3rdAnnual Indian Comics Convention

क्या आपने देखा 'कॉमिक कॉन' फेस्टिवल?

Sun, 10 Feb 2013 08:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 10 Feb 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
3rdAnnual Indian Comics Convention

पिछले दो साल से दिल्ली में लग रहा 'कॉमिक कॉन कन्वेंशन' इस बार भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ये फेस्टिवल इस बार 8 फरवरी को आईएनए दिल्ली हाट में शुरू हुआ है जो कि 10 फरवरी तक चलेगा।

विज्ञापन


दो साल की तरह इस साल भी पूरी दुनिया में बच्चों की दुनिया में मौजूद कॉमिक कैरेक्टर और सुपर हीरोज दिखाई देंगे। हालांकि दिल्ली में भी सुपर हीरोज की ड्रेसेज काफी पसंद की जाती हैं और बच्चे इन ड्रेसेज को पहनकर इस फेस्टिवल में आते हैं।
विज्ञापन


यदि आप भी इस इवेंट को एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप भी जा सकते हैं क्योंकि ये इवेंट सिर्फ बच्चों के लिए नहीं है। बल्कि आपको भी दुनिया के मशहूर सुपर हीरोज और विलेन को देखने का मौका मिलेगा फिर वो बैटमैन हो या स्पाइडर मैन जैसे सुपर हीरोज।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप इस इवेंट में अपने बच्चों को उनके फेवरेट हीरोज की ड्रेस पहनाकर भी ले जा सकते हैं क्योंकि जो बच्चे अपने फेवरेट हीरोज की ड्रेस में आएंगे उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा। साथ ही बेस्ट कॉस्ट्यूम विनर को फॉरेन ट्रिप टिकट जीतने का भी मौका मिलेगा।

यदि आपको कुछ अलग चीजों की शॉपिंग करने का मन है तो भी आप इस फेस्टिवल में जा सकते हैं क्योंकि यहां आपको इनोवेटिव टीशर्ट्स मिलेंगी। फेमस कॉमिक पब्लिशर्स की यहां पर बहुत सारी कॉमिक्स होंगी, उन्हें भी आप ले सकते हैं क्योंकि कई बार अच्छी कॉमिक्स जो मार्केट में नहीं मिलती वो यहां आपको आसानी से मिलेगी।


बच्चों के लिए यहां फन एक्टिविटी करने का भी भरपूर मौका है, फन के साथ-साथ बच्चे सरप्राइज गिफ्ट भी पा सकते हैं। बच्चों को यहां उनके फेवरेट काटूर्न कैरेक्टर्स भी मिलेंगे। कुल मिलाकर ये फेस्टिवल बच्चों के फन के लिए, उनकी नॉलेज बढ़ाने के लिए दो साल से ऑर्गेनाइज किया जा रहा है और इस बार दिल्ली इस फेस्टिवल का तीसरा साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed