{"_id":"fe7fbfd5564de98c343aefb33b1e8984","slug":"3-reason-behind-divorce-of-chitrangada-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 3 कारणों से पति से अलग हुईं चित्रांगदा सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन 3 कारणों से पति से अलग हुईं चित्रांगदा सिंह
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
चित्रांगदा सिंह अपने पति से अलग हो गई हैं। इस अलगाव के पीछे तीन बड़ी वजहें बताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
*इस तलाक के पीछे की सबसे बड़ी वजह चित्रांगदा सिंह और गोल्फर ज्योति रंधावा का अलग-अलग रहना है। ज्योति अपने कैरियर को देखते हुए दिल्ली में रहते रहे हैं तो चित्रांगदा सिंह मुंबई में। इन दोनों के बीच दूरी की बड़ी वजह इनका अलग-अलग रहना ही रहा है।
*शादी के बाद चित्रांगदा सिंह के कैरियर का चल निकलना भी इसकी एक वजह है। चित्रांगदा सिंह का कैरियर पिछले कुछ सालों से तेजी के साथ आगे बढ़ रहा था। इसमें उनकी शादीशुदा इमेज भी आड़े आती रही है। पति और पत्नि के बीच तनाव की यह बहुत बड़ी वजह रही है।
विज्ञापन
*चित्रांगदा सिंह के अपने पति से अलग होने की एक वजह फिल्मकार सुधीर मिश्रा माने जाते हैं। चित्रांगदा सिंह के कैरियर की ज्यादातर फिल्में सुधीर मिश्रा द्वारा बनाई गई हैं। एक सहयोगी एक्ट्रेस से लीड एक्ट्रेस के रूप में सुधीर मिश्रा ने ही चित्रांगदा सिंह के कैरियर को संवारा है। उनके बीच करीबियत कई बार चर्चाओं में आई है।
विज्ञापन