इस शुक्रवार 3 बड़ी अजीब सी फिल्में रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हो रही तीन फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म फगली है। फगली की खासियत उसकी स्टारकास्ट है। मुक्केबाज विजेंद्र सिंह इस फिल्म का मुख्य आकर्षण हैं। यह विजेंद्र की पहली फिल्म होगी। कबीर सदानंद निर्देशित इस फिल्म में जिमी शेरगिल की खास भूमिका है। फिल्म में अक्षय कुमार और सलमान खान एक गाने पर डांस करते दिखेंगे।
एक हॉरर फिल्म
हॉरर फिल्म मछली जल की रानी है भी इसी शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में तनु वेड्स मनु और रांझना फेम स्वरा भास्कर की मुख्य भूमिका है। फिल्म को देबालॉय डे ने निर्देशित किया है। यह फिल्म एक अलग तरह की हॉरर फिल्म है।
दीपक डोबरियाल की फिल्म चल भाग
रिलीज हो रही तीसरी फिल्म चल भाग है। तरूण बजाज निर्देशित यह फिल्म एक सिचुवेशनल कॉमेडी है। फिल्म में दीपक डोबरियाल की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा वरूण मेहता और यशपाल शर्मा भी फिल्म में नजर आएंगे। दीपक लंबे समय के बाद फिल्मों में दिखने जा रहे हैं।