फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   2017 Actress Assault Case: Kerala High Court reserves order on a bail plea of Sunil NS

Actress Assault Case: सुनील एनएस की जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 2017 मामले का है मुख्य आरोपी

Mon, 27 Feb 2023 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Feb 2023 02:46 PM IST
सार

एक्ट्रेस के साथ हुए यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी सुनील एन एस की जमानत अर्जी पर केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
2017 Actress Assault Case: Kerala High Court reserves order on a bail plea of Sunil NS
Sunil NS - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2017 में अभिनेत्री के साथ हुए यौन शोषण मामले में सुनील एन एस की जमानत याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि पल्सर सुनी के नाम से मशहूर सुनील एनएस इस मामले का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


वर्षों से जेल में रहना रिहाई का आधार नहीं
मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.वी कुन्हीकृष्णन ने कहा, 'ऐसे कई फैसले हैं, जो कहते हैं कि इस तरह के अपराधों में अपराध की गंभीरता पर भी विचार करना होगा और सिर्फ इसलिए कि अभियुक्त इतने वर्षों तक जेल में रहा है, रिहाई का आधार नहीं हो सकता है।' कोर्ट ने कहा, 'पीड़ित का प्रथम दृष्टया सबूत कितना क्रूर है, मैं इस पर विचार करूंगा। आदेश सुरक्षित कर लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan-Saba Azad: लीक हुआ ऋतिक और सबा का प्राइवेट मोमेंट! देखें किस करते स्टार्स का वायरल वीडियो


यह था पूरा मामला
बता दें कि सुनी करीब छह वर्षों से जेल में है। वह 2017 में एक अभिनेत्री पर हुए हमले के मामले का मुख्य आरोपी है। वहीं मलयालम अभिनेता दिलीप मामले में सह आरोपी हैं। बता दें कि यह मामला फरवरी 2017 का है। तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम करने वाले अभिनेत्री जब शूटिंग से वापस घर लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया था। इसके बाद दो घंटे तक अभिनेत्री का शोषण किया गया। किसी तरह अभिनेत्री आरोपियों से बचकर निकली और बाद में शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वह घटना के लिए खुद को ही जिम्मेदार मान रही थी। 
Kiara Advani: कियारा आडवाणी का यह लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, पूछा- रिसेप्शन की ड्रेस अब डिलीवर हुई

एक्टर दिलीप पर आरोप
इस मामले में एक्टर दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों को पैसे दिए और जांच करने वाले अधिकारियों को भी धमकी दी, जिसमें कुछ ने उनका साथ भी दिया। इस मामले के दिलीप आठवें आरोपी हैं।
Zwigato: उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरकर ऑर्डर देने आ रहे कपिल शर्मा, इस दिन रिलीज होगा 'ज्विगाटो' का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed