Ranbir Alia Wedding: 200 बाउंसर संभालेंगे रणबीर और आलिया की शादी की जिम्मेदारी, राहुल भट्ट ने दी जानकारी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी में सुरक्षा की जिम्मेदारी 200 बाउंसर संभालेंगे। हालांकि दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
विस्तार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हर तरफ दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं, महेश भट्ट और राहुल भट्ट शादी की खबर पर मुहर लगा चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और इसके लिए 200 बाउंसर की ड्यूटी लगाई जाएगी।
आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने कहा कि यूसुफ भाई आलिया और रणबीर की शादी की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे। उनके पास मुंबई की सबसे बढ़िया सुरक्षा एजेंसी 9/11 है। इस एजेंसी से 200 बाउंसर को बुलाया जाएगा। वहीं, मेरी टीम से भी 10 लड़कों को भेजा जाएगा।
इसके आगे राहुल ने कहा कि चेंबूर में आरके स्टूडियो और वास्तु दोनों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। ड्रोन का भी सुरक्षा के लिहाज से इस्तेमाल किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पूरी योजना बनाई गई है। शादी में आने वाले मेहमान के साथ रोविंग पेट्रोल ऑफिसर्स रखे जाएंगे। इसके अलावा मैं भी एक भाई का फर्ज पूरा करूंगा और सुरक्षा का ध्यान रखूंगा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार चाहता था कि गार्ड की पर्सनालिटी बढ़िया हो और हर कोई इंप्रेसिव दिखे। उनको डिप्लोमैटिक होने को साथ ही, अंग्रेजी बोलनी आती हो और स्मोक नहीं करने वाला होना चाहिए।