{"_id":"64240f33fb39d3a6110da493","slug":"1992-delhi-based-actress-aishwarrya-khanna-has-made-her-debut-in-the-telugu-film-industry-with-this-movie-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aishwarrya Khanna: पहली ही फिल्म से दक्षिण सिनेमा में छाईं ऐश्वर्या खन्ना, साझा किया अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aishwarrya Khanna: पहली ही फिल्म से दक्षिण सिनेमा में छाईं ऐश्वर्या खन्ना, साझा किया अनुभव
Wed, 29 Mar 2023 03:50 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:50 PM IST
सार
फिल्म '1992' में डेब्यू करने से पहले ऐश्वर्या कई टीवी शो के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों साउथ फिल्म '1992' चर्चा में हैं। शिव पलामुरु द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ऐश्वर्या खन्ना ने दक्षिण सिनेमा में कदम रखा है। बता दें कि ऐश्वर्या मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। बेशक साउथ इंडस्ट्री में ऐश्वर्या की यह पहली फिल्म है, लेकिन मनोरंजन जगत में ऐश्वर्या नया चेहरा नहीं हैं।
विज्ञापन
टीवी शो में आ चुकी हैं नजर
इस फिल्म में डेब्यू करने से पहले ऐश्वर्या कई टीवी शो के जरिए अपनी पहचान बना चुकी हैं। फिल्म '1992' से पहले ऐश्वर्या खन्ना कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह दूरदर्शन नेशनल के शो 'दामन मिट्टी का' में भी अपने अभिनय का जादू चला चुकी हैं। अब साउथ इंडस्ट्री में अपनी बोहनी को लेकर ऐश्वर्या बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
Hollywood Films: वो हॉलीवुड फिल्में जिनकी शूटिंग भारत में हुई, एक ने तो ऑस्कर अवॉर्ड किया था अपने नाम
विज्ञापन
ऐश्वर्या ने जाहिर की खुशी
ऐश्वर्या का कहना है, 'तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। तेलुगू सिनेमा अपने शानदार कंटेंट और अलग कहानियों के लिए जाना जाता है।' ऐश्वर्या ने आगे कहा, 'फिल्म '1992' की प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। बता दें कि '1992' की शूटिंग हैदराबाद में की गई। इस फिल्म को माही राठौड़ ने प्रोड्यूस किया है।
Samantha Ruth Prabhu: 'ऊ अंटावा' करने पर सामंथा को झेलना पड़ा था परिवार का विरोध? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
इस दिन हुई रिलीज
अब तक म्यूजिक एल्बम और टीवी शो के जरिए दर्शकों का दिल जीतती आ रहीं ऐश्वर्या की अब बड़े पर्दे पर शुरुआत से उनके प्रशंसक भी बेहद खुश हैं। फिल्म '1992' प्यार, धोखे और बदले की कहानी पर आधारित है। फिल्म 23 मार्च को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन से समझौते के लिए आलिया ने रखी यह शर्त? वकील रिजवान ने किया खुलासा