फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   12th failed film actress Medha shankar revealed she wants to work with animal actor ranbir kapoor

Medha Shankar: इस अभिनेता के साथ काम करना चाहती हैं '12वीं फेल' अभिनेत्री मेधा? इंटरव्यू में किया खुलासा

Sat, 13 Jan 2024 10:19 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 13 Jan 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
12th failed film actress Medha shankar revealed she wants to work with animal actor ranbir kapoor
मेधा शंकर - फोटो : social media
वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' समीक्षकों और दर्शकों दोनों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की। फिल्म के कलाकारों के जबरदस्त अभिनय की भी दर्शकों ने खूब सराहना की। विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हुई, जिसके बाद फिल्म की लोकप्रियता आसमान छू गई है और इसके किरदार रातों-रात मशहूर हो गए हैं। वहीं, इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मेधा शंकर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताई। इसके अलावा मेधा ने यह भी बताया कि अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने कैसे अपने पिता को मनाया था।  
विज्ञापन


रणबीर के साथ काम करना चाहती हैं मेधा
मेधा शंकर से पूछा गया कि वे किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करना चाहती हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हूं।' अभिनेता की तारीफ करते हुए मेधा ने कहा, ' मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। रणबीर कला में माहिर हैं, वे अपने किरदार में बखूबी ढल जाते हैं।' अभिनेत्री ने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए कैसे अपने पिता को समझाया इस बारे में बात की। मेधा ने कहा, 'मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं। मेरे पिता मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे, लेकिन जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं, तो उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्होंने मुझसे कहा, 'क्या तुमने अपने सोचने समझने की शक्ति खो दी है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी की 'जोरम' ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एकेडमी लाइब्रेरी में मिला खास स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता से लिया दो वर्ष का समय
अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता का मानना था कि अभिनय में करियर बनाने का विचार उन लोगों का होता है, जो पढ़ाई में संघर्ष करते हैं। हालांकि, 'मैंने अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर ली थी। मैंने अपने पिता से अभिनय में करियर बनाने के लिए दो वर्ष का समय मांगा। मैं उन दो वर्षों के अंदर कुछ भी नहीं कर पाई, मेरे पिता ने आगे कुछ और करने के बारे में कहा, लेकिन मैं अपना करियर अभिनय में ही बनाना चाहती थी। मैंने फिर अपने पिता से दो वर्ष का समय देने के लिए कहा, इस विश्वास के साथ कि इस बार मैं मुंबई जाकर अपना सपना पूरा करूंगी।'

12वीं फेल स्टार कास्ट
विक्रांत मैसी की फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। '12वीं फेल' में मेधा शंकर, संजय बिश्नोई, अंशुमान पुष्कर और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म आईपीएस मनोज शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो अपनी गरीबी और हर संघर्ष का सामना करते हुए आईपीएस अधिकारी बनते हैं। इस फिल्म में उनकी आईआरएस अधिकारी पत्नी श्रद्धा जोशी के साथ उनके सफर को दिखाया गया है, जो उनके कठिन समय में उनके पूरा साथ देती हैं।

यह भी पढ़ें: आज जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा आयरा-नूपुर का रिसेप्शन, कई मशहूर हस्तियां करेंगी शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed