फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   120 Bahadur Film Actor Farhan Akhtar Support Director Anand L Rai Amid Movie Raanjhanaa AI Controversy

Farhan Akhtar: ‘मैं क्रिएटर के साथ खड़ा रहूंगा’, रांझणा के क्लाइमैक्स को AI से बदलने पर फरहान ने दिया रिएक्शन

Tue, 05 Aug 2025 07:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 05 Aug 2025 07:54 PM IST
सार

Farhan Akhtar Support Director Anand L Rai: इन दिनों फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के टीजर लॉन्च पर फरहान ने ‘रांझणा’ फिल्म के मेकर्स को, क्रिएटर्स का सपोर्ट किया है।

विज्ञापन
120 Bahadur Film Actor Farhan Akhtar Support Director Anand L Rai Amid Movie Raanjhanaa AI Controversy
फरहान अख्तर ने 'रांझणा' के क्लाइमैक्स में बदलाव पर जाहिर की आपत्ति - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘रांझणा’ के तमिल वर्जन के क्लाइमैक्स को प्रोडक्शन हाउस ने AI के जरिए बदल दिया। इस बात से फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल रॉय नाराज हैं। अब फरहान अख्तर भी आनंद एल रॉय के सपोर्ट में उतर आए हैं। अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ के टीजर लॉन्च पर इस सब्जेक्ट पर फरहान अख्तर ने विस्तार से बात की है। 

विज्ञापन


फरहान अख्तर क्रिएटर को ही क्यों सपोर्ट करेंगे
फिल्म 120 बहादुर के टीजर लॉन्च पर फरहान अख्तर कहते हैं, ‘मैं हमेशा फिल्म के क्रिएटर के साथ खड़ा रहूंगा। अगर वह अपने काम में बदलाव से नाखुश हैं तो मैं हमेशा उनको सपोर्ट करूंगा। मेरी सपोर्ट हमेशा क्रिएटर की तरफ ही रहेगा।’ 
विज्ञापन

फिल्म ‘120 बहादुर’ के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी फरहान अख्तर से सहमत हैं। वह कहते हैं, ‘मैं फरहान से सहमत हूं। AI एक ऐसा जरिया है जिसका हमें जिम्मेदारी से इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। जैसे हमने गूगल का इस्तेमाल किया, वैसे ही AI अगला कदम है। फिल्म ‘रांझणा’ के साथ जो हुआ उसके बारे में मैंने पढ़ा है और सच कहूं तो यह ठीक नहीं है। अगर फिल्म डायरेक्टर, एक्टर या इसमें शामिल किसी भी इंसान ने अपनी परमिशन नहीं दी है तो बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Raanjhanaa: 'क्लाइमैक्स देख कर डिस्टर्ब हो गया', रांझणा के AI वर्जन पर धनुष का बयान; जताई आपत्ति 

फिल्म ‘120 बहादुर’ को लेकर एक्साइटेड फरहान 
फिल्म ‘120 बहादुर’ में हमारे सेना के जवानों की अदम्य साहस की कहानी है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध पर है। जिसमें 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने डटकर मुकाबला किया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा की। इस फिल्म को लेकर फरहान अख्तर काफी एक्साइटेड हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग के वक्त जैसी फीलिंग मुझे हुई थी, बिल्कुल वैसी ही फीलिंग ‘120 बहादुर करते हुए हुई।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed