{"_id":"688fa0a986b0ef8b1d057216","slug":"dhnush-objection-on-raanjhanaa-ai-altered-climax-says-this-is-not-that-film-in-which-i-worked-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raanjhanaa: 'क्लाइमैक्स देख कर डिस्टर्ब हो गया', रांझणा के AI वर्जन पर धनुष का बयान; जताई आपत्ति","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raanjhanaa: 'क्लाइमैक्स देख कर डिस्टर्ब हो गया', रांझणा के AI वर्जन पर धनुष का बयान; जताई आपत्ति
Sun, 03 Aug 2025 11:17 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:17 PM IST
सार
Raanjhanaa AI Altered Climax: फिल्म 'रांझणा' के आखिरी हिस्से को एआई के जरिए बदल दिया गया है। इस पर अभिनेता धनुष ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम- @dhanushkraja
विस्तार
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'रांझणा' को हाल ही में रीरिलीज किया गया। आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म के आखिरी हिस्से को एआई के जरिए बदल दिया गया। फिल्म में इस बदलाव पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। प्रतिक्रिया देने वालों में अब एक नाम और जुड़ गया है। वह नाम है फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर धनुष का। उन्होंने फिल्म के आखिरी हिस्से में बदलाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
For the love of cinema 🙏 pic.twitter.com/VfwxMAdfoM
— Dhanush (@dhanushkraja) August 3, 2025
धनुष ने ट्वीट में क्या लिखा?
धनुष ने एक्स पर लिखा है 'रांझणा के क्लाइमेक्स को एआई के जरिए बदलाव करके जो रीरिलीज किया गया है, उसने मुझे परेशान कर दिया है। इस बदलाव ने फिल्म की अत्मा को ही छीन लिया है, मेरे एतराज के बावजूद संबंधित पार्टियों ने फिल्म में बदलाव किया। यह वह फिल्म नहीं है जो मैंने 12 साल पहले बनाई थी। फिल्मों या विषय-वस्तु में बदलाव करने के लिए एआई का इस्तेमाल कला और कलाकारों दोनों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। इससे सिनेमा को खतरा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे।'

रांझणा
- फोटो : एक्स
फिल्म के निर्देशक भी जता चुके आपत्ति
फिल्म 'रांझणा' में एआई के जरिए किए गए बदलाव पर फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था 'इसमें मेरा कोई रोल नहीं है। यह वो फिल्म नहीं है जिसे हम बनाना चाहते थे। 'रांझणा' हमारे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, यह इंसानी हाथों से गढ़ी गई, इंसानी खामियों और सच्ची भावनाओं से बनाई गई फिल्म थी। जो कुछ भी इस समय दिखाया जा रहा है, वह कोई ट्रिब्यूट नहीं है, बल्कि एक तरह की हाइजैकिंग है। इसने फिल्म की आत्मा को ही छीन लिया है।'
हालांकि फिल्म की प्रोड्यूस कंपनी का मानना है कि एंडिंग बदलकर वह दर्शकों को खुशी देना चाहते हैं।

AI version new climax response for #Ambikapathy re release❤️🔥😍#IdlyKadai #Ambikapathy #Dhanush pic.twitter.com/H1h7bAq4An
— thamee_thammu (@Thamee_thammu) August 1, 2025
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि फिल्म 'रांझणा' में धनुष का किरदार आखिर में मर जाता है। लेकिन दोबारा रिलीज की गई फिल्म में धनुष का किरदार दोबारा जिंदा हो जाता है। हाल ही में एक सिनेमाघर से इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दिखाया गया कि कुंदन मरता नहीं बल्कि उठ खड़ा होता है। फिल्म में उसके दोस्त खुश हो जाते हैं। फिल्म की एंडिंग पर दर्शक बहुत खुश होते हैं।