फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   10 things to know about zaheer khan fiancee Sagarika Ghatge

जहीर की मंगेतर सागरिका घटगे की ये 10 बातें, जहीर के साथ आप भी जान लीजिए

Wed, 26 Apr 2017 03:09 PM IST
भावना शर्मा amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
10 things to know about zaheer khan fiancee Sagarika Ghatge
सागरिका घ्ाटगे

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' की प्रीति सभरवाल यानी सागरिका घटगे ने इंडियन क्रिकेटर जहीर खान से सगाई कर ली है। सागरिका और जहीर के अफेयर के चर्चे लंबे समय से थे। अब दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। जहीर ने सोमवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सागरिका अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। आइए आपको बताते हैं सागरिका के बारे में ऐसी 10 बातें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।

विज्ञापन


1. सागरिका के बारे में सबसे खास बात ये है कि वो नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर है। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।

2. सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजय घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलेब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।
विज्ञापन


3. सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे। लेकिन उनके पिता ने इन प्रपोजल को साफ रिजेक्ट कर दिया था। 

4. सागरिका ने साल 2013 में फिल्म 'रश' इमरान हाशमी के साथ्ा काम किया थ्ाा। इस फिल्म में उनके जबरदस्त किस सीन भी थे।

5. हिंदी के साथ सागरिका पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काफी एक्टिव हैं। पंजाबी फिल्म 'दिलदरिया' सागरिका की हिट फिल्मों में एक है। 

6. सागरिका फिल्मों के साथ खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी नजर आ चुकी हैं। 

7. फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम करने के बाद सागरिका को रीबॉक इंडिया का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया था। 

8. सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। दोनों एक-दूसरे को करीब 6 महीने से डेट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9. सागरिका अपने भाई शिवजीत घटगे के काफी करीब हैं। वो सागरिका को 'लिटिल बुली' कहकर बुलाते हैं।

10. सागरिका ने हाल ही में फिल्म 'इरादा' में काम किया है। इस फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, दिव्या दत्ता, और शरद पटेल नजर आएंगे। 

ये भ्ाी पढ़ें-  सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद कपिल के आए बुरे दिन, सामने आई ऐसी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed