{"_id":"5f3386e7eb0009228e01179e4c478b95","slug":"-671831","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाबूजी' को राजश्री बैनर ने किया बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाबूजी' को राजश्री बैनर ने किया बाहर
अमर उजाला/मुंबई
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सोशल मीडिया में आलोक नाथ पर चुटकुलों की बाढ़ आ गई थी। खबर है कि राजश्री की फिल्मों का लोकप्रिय चेहरा रहे इस ऐक्टर को सूरज बड़जात्या ने अपनी अगली फिल्म में नहीं लिया है। क्या उन्हें डर है कि आलोक नाथ को लेने से फिल्म की गंभीरता खतरे में पड़ जाएगी और नए चुटकुले चल पड़ेंगे...?
विज्ञापन
अगर 2003 में आई ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ को छोड़ दें तो राजश्री प्रोडक्शंस ने ‘मैंने प्यार किया’ (1989) के बाद अपनी सभी फिल्मों में आलोक नाथ को जरूर लिया। यह राजश्री की फिल्मों का ही असर है कि लोगों के बीच आलोक नाथ की छवि ‘बाबूजी’ की बनी है।
विज्ञापन
हम आपके हैं कौन (1994), हम साथ साथ हैं (1999) और विवाह (2006) में आलोक नाथ नायक-नायिकाओं के पिता बने नजर आते हैं। उनकी यह छवि दर्शकों के मन पर इतनी गहरी हो चुकी है कि उस पर चुटकुले तक गढ़ दिए गए हैं। इंटरनेट पर पिछले साल इन चुटकुलों की बाढ़ आ गई थी।
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों में अक्सर लड़की के पिता बनने वाले आलोक नाथ राजश्री की फिल्मों की पहचान रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बैनर की अगली फिल्म ‘बड़े भैया’ में नहीं लिया जा रहा है। निर्देशक सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान खान डबल रोल निभा रहे हैं।
सूरज ने आलोक नाथ की जगह अनुपम खेर को लिया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘यह जानकर सभी को आश्चर्य हुआ कि आलोक नाथ प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शंस के साथ बरसों तक काम किया है।
अगली फिल्म में वह नजर नहीं आने वाले। ‘बड़े भैया’ में उनकी जगह अनुपम खेर होंगे।’ आलोक नाथ और अनुपम खेर राजश्री की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘विवाह’ में साथ-साथ काम कर चुके हैं।
जानकार सवाल कर रहे हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आलोक नाथ पर बने चुटकुलों के कारण राजश्री ने उन्हें न लेने का फैसला किया हो? संभव है कि ऐसा हुआ हो क्योंकि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आलोक नाथ को नए रोल मे देख कर दर्शक नए चुटकुले बनाने लगें और राजश्री की फिल्म की ‘गंभीरता’ कम हो जाए।
इस बारे में आलोक नाथ को खबर हो चुकी है कि राजश्री की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ अनुपम खेर हैं। लेकिन वे नाराज नहीं हैं। आलोक नाथ हमेशा सूरज बड़जात्या को अपना अच्छ दोस्त बताते रहे हैं। आलोक के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, ‘दोनों की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं है।
अगर आलोक नाथ ‘बड़े भैया’ में नहीं भी हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि दोस्ती खत्म हो जाएगी।’ खास बात यह है कि अगर आलोक नाथ ‘बड़े भैया’ में नहीं हैं, तब भी वह छोटे पर्दे पर आने वाले राजश्री के एक सीरियल में नजर आएंगे।
वैसे खास बात यह है कि आलोक नाथ अपनी ‘बाबूजी’ वाली छवि से बाहर होकर भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। रणवीर सिंह और गोविंदा स्टारर यशराज फिल्म्स की ‘किल दिल’ में वह एक इंश्योरेंस एजेंट की भूमिका में दिखेंगे, जो रणवीर को एक मुश्किल से बाहर निकलने में मदद करता है।