फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pooja gupta get a surprise gift

पूजा को मिला एक 'गुप्त' गिफ्ट

Tue, 04 Mar 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Tue, 04 Mar 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
 pooja gupta get a surprise gift
'फालतू' और 'गो गोवा गॉन' फेम पूजा गुप्ता को एक गुप्त गिफ्ट मिला है। क्या है यह गिफ्ट जानना तो चाहेंगे?
विज्ञापन


गिफ्ट पाना किसे खराब लगता है, लेकिन यह तो पता चले कि गिफ्ट देने वाला कौन है? फिल्मी सितारों से प्यार करने वाले ऐसे लाखों लोग होते हैं जो उन्हें समय-समय पर तोहफे भेजते हैं, परंतु उन पर नाम-पता लिखा होता है।

लेकिन ‘फालतू’, ‘गो गोवा गॉन’ और ‘शॉर्टकट रोमियो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं पूजा गुप्ता को बीते दिनों वेलेंटाइन डे पर ऐसा तोहफा मिला, जिसे वह नकार तो नहीं पा रही हैं मगर यह समझ नहीं पा रही हैं कि किसने यह भेजा।

विज्ञापन


असल में वेलेंटाइन डे पर चाहने वालों से पूजा को कई तोहफे मिले, परंतु एक तोहफा ऐसा आया कि वह चौंक गईं। किसी ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते के साथ प्यारा सा दो महीने का लेब्रेडोर तोहफे में दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजने वाले का नाम पता कहीं नहीं था। पूजा को आश्चर्य है कि लेब्रेडोर भेजने वाला खूब अच्छे से जानता है कि उन्हें कुत्तों से कितना प्यार है। इसीलिए उसने यह तोहफा दिया है। यही नहीं, भजने वाले ने लेब्रेडोर से साथ एक गाइड बुक भी भेजी है कि कैसे इन कुत्तों की देखभाल की जाती है और कैसे खाना-पीना दिया जाता है।


असल में पिछले दो महीनों से पूजा पैर में लगी चोट के कारण बिस्तर पर ही हैं और चल फिर नहीं पा रही हैं। शायद यह बात भी इस ‘गुप्त’ दीवाने को पता है, इसलिए उसने यह तोहफा भेजा है। पूजा इससे खेल कर अपना मन बहला सकेंगी!!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed