Mahakumbh: महाकुंभ में घर बनाना चाहते हैं संजय मिश्रा, नीना गुप्ता भी पहुंचीं; पत्नी के साथ नजर आया यह एक्टर
Mahakumbh: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा, ‘पंचायत’ फेम अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता राजकुमार राव पत्नी संग महाकुंभ पहुंचे। यहां देखें तस्वीरें...
विस्तार
महाकुंभ की धरती पर सितारों का मेला लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज 'पंचायत' वेब सीरीज फेम अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुंभ पहुंचकर पवित्र गंगा में लगाई डुबकी।
महाकुंभ का यह अनोखा अनुभव
महाकुंभ में पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि सालों से वह यहां आना चाहती थी, एक इतने बड़े पैमाने पर यह शानदार आयोजन हो रहा है, जिसे भव्य रूप में आयोजन करने के लिए सरकार का भी शुक्रिया अदा किया। इस महाकुंभ के सफर के बारे में बताते हुए कहती हैं कि यह उनका एक अनोखा अनुभव रहा। साथ ही वह कहती हैं कि इस महाकुंभ में जो अभी तक नहीं आए हैं, उन्हें एकबार जरूर आना चाहिए।
#WATCH | Prayagraj, UP | At #MahaKumbhMela2025, actor Neena Gupta says, "I have been wanting to come here for years... It was a unique experience... Finally, I took a dip today... The atmosphere here is crazy. I have never seen a bigger gathering in my life... I am impressed by… pic.twitter.com/kLHwVCbAL9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 7, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Siddharth Pre wedding: संगीत समारोह में होने वाली भाभी के साथ जमकर थिरकीं देसी गर्ल, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
समय नहीं हैं, नहीं तो इसे घर बना लेता
अभिनेता संजय मिश्रा महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद माथे पर तिलक लगाए हुए दिखे। एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ का ये एक भव्य इंतजाम है, जहां लोगों की खूब भीड़ है। उन्होंने कहा कि समय कम है, नहीं तो इसी महाकुंभ में अपना घर बना लेता।
#WATCH | Prayagraj, UP | At #MahaKumbhMela2025, Actor Sanjay Mishra says, "... There is a lot of crowd here ... The efforts made to make it run smoothly have been successful... I don't have the time, otherwise, I would have made a home here..." pic.twitter.com/XKMd8ePEDr
— ANI (@ANI) February 7, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Badass Ravi Kumar X Review: यूजर्स पर छाया हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' का खुमार, लोगों ने बताया पैसा वसूल फिल्म
दोनों के कुंभ में पहुंचने की यह भी खास वजह
दाेनों कलाकारों ने बातचीत के दौरान अपनी आने वाली फिल्म ‘वध 2’ का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस फिल्म की भी अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
महाकुंभ के दौरान 'वध 2' की घोषणा करते डायरेक्टर जसपाल सिंह संधू, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा समेत फिल्म की टीम।
राजकुमार राव और मधुर भंडारकर भी पहुंचे प्रयागराज
शुक्रवार को ही फिल्म अभिनेता राजकुमार राव भी पत्नी पत्रलेखा के साथ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजकुमार के अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे।
#WATCH | Prayagraj, UP | At #MahaKumbhMela2025, actor Rajkummar Rao says, "The atmosphere here is very good. When I went to Maha Kumbh last time with my wife, that experience changed my life. We met Swami Ji in Rishikesh and since then we have been meeting him. We took Swami ji's… pic.twitter.com/rHnY6z9pUE
— ANI (@ANI) February 7, 2025
#WATCH | Prayagraj, UP | On visiting #MahaKumbhMela2025, Film Director Madhur Bhandarkar says, "... It feels really good to be here... There is a brilliant and positive energy here... It is being watched by everyone in the world... I have never seen such a mela anywhere... There… pic.twitter.com/XyduqKyi1d
— ANI (@ANI) February 7, 2025
सितारे लगा रहे पुण्य की डुबकी
महाकुंभ की धरती पर बॉलीवुड और हाॅलीवुड सितारों का मेला लग चुका है। आए दिन यहां कोई न कोई सेलेब्स पहुंच रहा है। इससे पहले ईशा गुप्ता, विनोद भानुशाली, कोल्डप्ले बैंड के क्रिस मार्टिन, ममता कुलकर्णी और रेमो डिसूजा समेत कई कलाकार पहुंच चुके हैं।