फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi

Actors Body Transformation: गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हैरान कर चुके हैं ये सितारे, घटाया कई किलो वजन

Sat, 12 Apr 2025 11:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Apr 2025 11:53 PM IST
सार

Celebs Body Transformation: अपने किरदार की डिमांड के मुताबिक कई सितारे गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर वाहवाही लूट चुके हैं। मगर, कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिटनेस के लिए गजब की कायापलट की है। जानते हैं...

विज्ञापन
Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
राम कपूर, कपिल शर्मा, समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म जगत की हस्तियां फिटनेस को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। बढ़िया पौष्टिक डाइड, नियमित कसरत, योग से लेकर वे तमाम जतन करते हैं कि खुद को फिट रख सकें। हालांकि, इसके बावजूद कुछ सितारे ऐसे हैं, जो अपने मोटापे के साथ भी बेहतर काम कर चर्चा बटोरते रहे हैं। मगर, एक मोड़ पर आकर उन्होंने भी ऐसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया कि फैंस भी उनसे सलाह मांगने लगे। हालिया उदाहरण, कॉमेडियन कपिल शर्मा हैं, जिन्होंने अपना कई किलो वजन घटाया है। अपने नए लुक से उन्होंने सबको हैरान कर दिया है। और कौन हैं वो सितारे, जिन्होंने कई किलो वजन घटाकर फैंस को चौंका दिया। जानते हैं...

विज्ञापन

Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
राम कपूर - फोटो : Instagram

राम कपूर
अभिनेता राम कपूर भी इस लिस्ट में आते हैं। बीते दिनों अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक ऐसी तस्वीर साझा की, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई। इसमें वे पहले के मुकाबले काफी फिट नजर आए। एक्टर ने अपना काफी वजन घटाया है। राम कपूर ने डाइट और कसरत के जरिए करीब 30 किलो वजन कम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम-@reddysameera

समीरा रेड्डी
अभिनेता समीरा रेड्डी भी वेट लॉस जर्नी पर हैं। बीते दिनों उन्होंने भी अपनी एक तस्वीर शेयर कर खुशी जताई थी। इसमें उन्होने बताया था कि वे वर्कआउट और हेल्दी डाइट से उनका वजन घटा है। हालांकि, उनके वजन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन उनके इंचेज घटे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि यही हेल्दी वेट लॉस का तरीका है। वे पहले से काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। 

विज्ञापन

Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan

फरदीन खान
एक्टर फरदीन खान कई साल इंडस्ट्री से दूर रहे। इस दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया। यहां तक कि लोगों के लिए उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। बीते वर्ष एक्टर ने एक्टिंग में कमबैक किया। इससे पहले उन्होंने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया। एक्टर अब पहले की तरह ही फिट हो चुके हैं। उन्होंने संतुलित डाइट और वर्कआउट से फिटनेस जर्नी पूरी की है। फरदीन खान ने अपना करीब 18 किलो वजन कम किया।

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा बोले- ‘गरीबों को डिप्रेशन नहीं होता’, सनी देओल ने भी अवसाद पर रखी अपनी राय

Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन ने भी अपना वजन कम किया है। अपनी फिटनेस यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वे इंफ्लेमेशन की वजह से मोटी दिखाई देती थीं। इंफ्लेमेशन कम करने के लिए एक्ट्रेस ने एंटी- इंफ्लेमेटरी डाइट ली। इसका असर भी उनकी काया पर नजर आया। 

Priyamani: ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन को लेकर प्रियामणि ने दिया बड़ा अपडेट, बताया इस बार क्या होगा खास

Bollywood Stars Body Transformation Kapil Sharma Ram Kapoor Sameera Reddy Vidya Balan Fardeen Khan Bhumi
भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूमि पेडनेकर
भूमि पेडनेकर ने फिल्म 'दम लगा के हईशा' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके लिए उन्होंने कई किलो वजन कम किया था। फिल्म के बाद उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। वजन घटाकर अपनी फिटनेस यात्रा पूरी करने वाले सितारों में अभिनेत्री शहनाज गिल का नाम भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed