{"_id":"67fa9024cbc12d03db0833b1","slug":"actress-priyamani-shares-big-update-on-manoj-bajpayee-the-family-man-season-3-2025-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyamani: ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन को लेकर प्रियामणि ने दिया बड़ा अपडेट, बताया इस बार क्या होगा खास","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Priyamani: ‘द फैमिली मैन’ के नए सीजन को लेकर प्रियामणि ने दिया बड़ा अपडेट, बताया इस बार क्या होगा खास
सार
The Family Man 3: ‘द फैमिली मैन’ में श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुचित्रा तिवारी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रियामणि सीरीज के अगले सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने इस सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा की है। जानिए प्रियामणि ने क्या बताया।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाहें एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की पत्नी का किरदार हो, चाहें पीएमओ की ज्वॉइंट सेक्रेटरी का। अभिनेत्री प्रियामणि हर किरदार में पूरी तरह से उतर जाती हैं और उसे अच्छे से निभाती हैं। प्रियामणि को ‘आर्टिकल 370’ में पीएमओ की ज्वॉइंट सेक्रेटरी के रूप में राजेश्वरी स्वामिनाथन के किरदार के लिए काफी प्रशंसा भी मिली। साथ ही आईफा 2025 में भी प्रियामणि को ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार किरदार के लिए सहायक अभिनेत्री की कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला। इस मौके पर प्रियामणि ने अमर उजाला से खास बातचीत में ‘आर्टिकल 370’ के अपने किरदार और ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ के बारे में बात की।
विज्ञापन
फिल्म 'आर्टिकल 370' में प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani
‘आर्टिकल 370’ के किरदार को मिली प्रशंसा से काफी खुश हूं
अमर उजाला के साथ बातचीत में प्रियामणि ने आईफा में नॉमिनेशन मिलने और ‘आर्टिकल 370’ के अपने राजेश्वरी स्वामिनाथन के किरदार को मिली प्रशंसा के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म के लिए आईफा में नॉमिनेशन मिलना काफी उत्साहित करने वाला है। इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक हर किसी ने किरदार को पसंद किया और उसकी तारीफ की। इंडस्ट्री में भी लोगों से प्रशंसा मिली। जिस तरह से मैंने किरदार को निभाया, उसे लोगों ने काफी पसंद किया। इंडस्ट्री से इतर कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि मैं वाकई में पीएमओ में काम करने वाली लग रही थी। मैंने इस तरह से किरदार को निभाया।’

सीरीज 'फैमिली मैन' के कलाकारों के साथ प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani
इस बार और भी बेहतर होगा द फैमिली मैन का अगला सीजन
इस दौरान प्रियामणि ने ‘द फैमिली मैन’ के अगले सीजन के बारे में भी बात की, साथ ही ये भी बताया कि सीजन 3 कब तक आएगा। अभिनेत्री ने कहा, ‘द फैमिली मैन का अगला सीजन बहुत ही जल्द आएगा। बस थोड़ा सा इंतजार और करिए।’ हालांकि, उन्होंने इसको लेकर ज्यादा कुछ भी बोलने या जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने बस ये ही कहा कि सीरीज का यह सीजन पिछले दो सीजन से भी ज्यादा बेहतरीन और कमाल होने वाला है।
एक्ट्रेस ने कहा, ‘इस बार सीरीज में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कई नए कैरेक्टर भी इस बार नजर आएंगे। बस इसका इंतजार कीजिए फिर धमाका देखिए।’

प्रियामणि
- फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani
सुचित्रा तिवारी के किरदार में नजर आई हैं प्रियामणि
मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में प्रियामणि ने उनके किरदार श्रीकांत तिवारी की पत्नी सुचित्रा तिवारी का किरदार निभाया था। सीरीज के पिछले दोनों सीजन में प्रियामणि के काम को काफी पसंद किया गया है। अब फैंस ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।