फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Singers Sunidhi Chauhan and Shreya Ghoshal met on flight Badshah and fans reacted

Shreya-Sunidhi: श्रेया और सुनिधि ने साझा कीं मुलाकात की तस्वीरें, बादशाह ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 01 May 2024 02:05 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 01 May 2024 02:05 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा की दो मशहूर गायिकाएं सुनिधि चौहान और श्रेया घोषाल ने एक सेल्फी साझा की है। इसमें दोनों गायिकाएं फ्लाइट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस तस्वीर पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Singers Sunidhi Chauhan and Shreya Ghoshal met on flight Badshah and fans reacted
श्रेया घोषाल - सुनिधि चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान भारत की दो बेहतरीन गायिकाएं हैं। इन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। भारतीय संगीत की दुनिया में इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दोनों ही गायिकाओं को उनकी आवाज और बहुमुखी अंदाज के लिए जाना जाता है। दोनों लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल में ही दोनों की फ्लाइट में मुलाकात हो गई, जिसके बाद उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन


श्रेया ने साझा की तस्वीर
श्रेया और सुनिधि ने फ्लाइट में हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए श्रेया ने लिखा,'एस सी एस जी ने इंटरनेट पर मचाया धूम'। श्रेया और सुनिधि की यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई है। इस पोस्ट पर दोनों गायिकाओं के फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। श्रेया की इस पोस्ट पर सुनिधि ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'फ्लाइट में आपका साथ मस्ती भरा रहा... लव यू'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)


बादशाह ने भी किया कमेंट
श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल के आग की तरह फैल रही है। इस पर अब तक कई सेलिब्रेटीज ने प्रतिक्रिया दी है। इस तस्वीर पर मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ आपकी बातों को सुनने के लिए ,मैं भी इस विमान में होना चाहता हूं'। इस पर जोनिता गांधी ने लिखा, 'अगर आप भी 2024 में इनको साथ में किसी गाने में देखना चाहते हो तो इस कमेंट को लाइक कर दो'। इनके अलावा मशहूर रैपर बादशाह ने भी कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है। 

Madhuri Karisma Dance: फिर चला माधुरी-करिश्मा के डांस का जादू, दिल तो पागल है के गाने पर किया धमाकेदार डांस

दोनों ने दिए हैं कई सुपरहिट गाने
सुनिधि चौहान ने अपने करियर में लगातार सुपरहिट गाने दिए हैं। जिनमें कमली, देसी गर्ल, धूम मचाले , शीला की जवानी, बीडी जलइले, हलकट जवानी आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह गानों पर आधारित रियलिटी शोज जैसे 'इंडियन आइडल' और 'द वॉइस' में भी बतौर जज नजर आ चुकी हैं। श्रेया घोषाल ने भी अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने किए हैं। साल 2002 में आई फिल्म 'देवदास' से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार बेहतरीन गाने दिए हैं। इसके अलावा वह पिया बोले, जादू है नशा है, बरसो रे मेघा, मनवा लागे, घर मोरे परदेशिया जैसे गानों में अपनी आवाज दी है। 
Raveena Tandon: 'अंदाज अपना अपना' के लिए रवीना ने सुझाए इन दो अभिनेताओं के नाम, जानें क्या कहा अभिनेत्री ने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed